Advertisement
Advertisement
Advertisement

भाजपा का विशेष जनसंपर्क अभियान का आज होगा आगाज, 30 जून तक चलेगा अभियान

रांचीः भारतीय जनता पार्टी के नौ साल पूरे होने के उपलक्ष्य में आज (30 मई) से 30 जून तक भाजपा विशेष जनसंपर्क अभियान भी चलाएगी. 2024 के चुनावों पर नजर रखते हुए रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ बैठक कर उन्हें जनता के साथ संपर्क करने के निर्देश दिया था.

30 जून तक चलेगा विशेष जनसंपर्क अभियान

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज (30 मई) को एक विशाल रैली के साथ इस संपर्क अभियान का शुभारंभ करेंगे. वहीं, 31 मई को पीएम मोदी की रैली होगी. जानकारी के मुताबिक चुनावी राज्यों मध्य प्रदेश, राजस्थान, छत्तीसगढ़ और तेलंगाना में रैली आयोजित की जा सकती है. मोदी सरकार के नौ साल पूरे होने पर हर लोक सभा क्षेत्र में विशेष संपर्क अभियान चलाया जाएगा. भाजपा का ये अभियान 30 मई से 30 जून यानि पूरे एक महीने तक चलेगा.

मोदी सरकार की नीतियों और उपलब्धियों को जनता तक पहुंचाने का उद्देश्य

इस अभियान के तहत सभी जिला, मंडल, शक्ति केंद्र और बूथ पर विशेष कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे. जिसमें मोदी सरकार की नीतियों और उपलब्धियों को जनता तक पहुंचाया जाएगा. देश भर में भाजपा के वरिष्ठ नेताओं की 51 रैलियां होंगी. 396 लोकसभा सीटों पर जनसभाएं होंगी. जिनमें केंद्रीय मंत्री या पार्टी के राष्ट्रीय पदाधिकारी का होना अनिवार्य है. भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्री, नेता प्रतिपक्ष, सांसद एवं विधायक भी इन रैलियों और जनसभाओं में शामिल होंगे. देश भर में एक लाख विशिष्ट परिवारों से संपर्क साधा जाएगा. हर लोकसभा में 250 विशिष्ट परिवारों से संपर्क किया जाएगा. प्रदेश के प्रभावशाली व्यक्तियों जैसे खिलाड़ी, कलाकार, उद्योगपति, शहीद एवं अन्य प्रसिद्ध परिवारों से संपर्क साधा जाएगा.

केंद्र की उपलब्धियों की जानकारी देने पहुंचे थे केंद्रीय राज्य मंत्री जनरल (रिटायर्ड) वीके सिंह

vk singh new 1 22Scope News

इसी संबंध में केंद्रीय राज्य मंत्री जनरल (रिटायर्ड) वीके सिंह 29 मई को रांची पहुंचे थे. उन्होंने केंद्र सरकार के 9 साल पूरे होने पर केंद्र की उपलब्धियों की जानकारी थी. प्रेस क्लब में मीडिया संवाद के माध्यम से केंद्र सरकार के 9 वर्ष के उपलब्धियों को गिनाया था.

Commercial Advertisment

आज का राशिफल और पंचांग 19 नवंबर 2026: रांची-पटना में राहुकाल,...

आज का राशिफल, 19 नवंबर 2026 (गुरुवार)। जानिए आज मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि वालों के लिए करियर, धन, परिव

Bihar Government Schools Renovation: मुख्यमंत्री के दौरे से पहले बदल जाएगी...

Bihar Government Schools Renovation, पटना: बिहार के सरकारी स्कूलों की तस्वीर बदलने के लिए चल रहे कायाकल्प अभियान को लेकर शिक्षा विभाग ने समयसीमा...

Bihar Connectivity Projects 2026: बिहार में 21 हजार करोड़ की गारंटी...

Bihar Connectivity Projects 2026, पटना: बिहार में एनडीए सरकार के कार्यकाल का एक वर्ष पूरा होने के मौके पर सड़क और पुल निर्माण से...