विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल का शौर्य जागरण रथ पहुंचा कोडरमा, किया गया भव्य स्वागत

कोडरमाः विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल का शौर्य जागरण रथ कोडरमा पहुंच चुका है. दिनभर कोडरमा के अलग-अलग इलाकों में यह रथ भ्रमण करेगा और इसके जरिये स्वतंत्रता सेनानियों और अमर बलिदानों को श्रद्धांजलि भी अर्पित की जाएगी. झुमरी तिलैया के सुभाष चौक, महाराणा प्रताप चौक के बाद डोमचांच के शहीद स्थल पर यह रथ रुकेगा. जहां विशेष कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे.

चतरा से होते हुए कोडरमा पहुंचने पर चंदवारा में रथ का भव्य स्वागत किया गया. रथ पहुंचने पर चंदवारा में महिलाओं ने रथ में विराजमान भगवान श्री राम, माता सीता और लक्ष्मण की प्रतिमा के दर्शन किए और विधि विधान से पूजा अर्चना भी किया. भारी बारिश के बीच रथ के स्वागत में लोग जुटे रहे. चंदवारा पहुंचने के बाद यह रथ झुमरी तिलैया के सुभाष चौक, महाराणा प्रताप चौक होते हुए कोडरमा, डोमचांच के रास्ते बरियारडीह तक जाएगा.

इसके बाद यह रथ गिरिडीह सीमा में दाखिल हो जाएगी. बजरंग दल के क्षेत्र संयोजक जनविजय सिंह ने बताया कि पूरे राज्य में चार अलग-अलग स्थान से यह रथ यात्रा निकाली गई है. जो 8 अक्टूबर को रांची में आयोजित धर्म सभा में शामिल होगी. इस रथ के माध्यम से श्रीराम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा में शामिल होने के लिए लोगों को आमंत्रित भी किया जा रहा है.

रिपोर्टः कुमार अमित

Bokaro Thermal CBI Raid: CCL गोविंदपुर परियोजना में 18 हजार रिश्वत...

Bokaro Thermal CBI Raid: सीसीएल कथारा एरिया की गोविंदपुर परियोजना कार्यालय में शुक्रवार को धनबाद सीबीआई की टीम ने कार्रवाई की। इंस्पेक्टर रघुनाथ कुमार...

JSSC CGL Exam: सुप्रीम कोर्ट के दिशा-निर्देशों के आधार पर रद्द...

 JSSC CGL परीक्षा रद्द करने के फैसले को झारखंड सरकार ने हाईकोर्ट में सही ठहराया है। शपथ पत्र में पूरी परीक्षा प्रक्रिया दूषित होने...

UPI Transaction Charge: UPI Transaction पर चार्ज लगाने के फैसले का...

 UPI ट्रांजैक्शन पर प्रस्तावित चार्ज के विरोध में झारखंड चेंबर ऑफ कॉमर्स केंद्र सरकार को पत्र लिखेगा। चेंबर ने कारोबारियों पर अतिरिक्त बोझ की...