बेगूसराय : विश्व हिंदू परिषद (विहिप) और बजरंग दल ने कश्मीर में आतंकवादियों के द्वारा हिंदुओं की हत्या करने के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया. बजरंग दल प्रदेश सह संयोजक के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने शहर में जुलूस निकालकर डीएम ऑफिस पहुंच पाकिस्तान पीएम इमरान खान का पुतला जलाया और पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे लगाए.बजरंग दल और विहिप के नेताओं ने कहा की यह 1990 का कश्मीर नहीं है 2021 का है अगर हिंदुओं की हत्या बंद नहीं हुई तो बजरंग दल ईट का जवाब पत्थर से देने का काम करेगी. कश्मीर में जिस तरह से आईडी कार्ड देख देख कर आतंकवादियों के द्वारा हिंदुओं की हत्या की गई है यह बर्दाश्त के लायक नहीं है. पाकिस्तान आतंकवादियों संरक्षण दे रही है इसलिए पाकिस्तान को चेतावनी देने के लिए पाकिस्तानी प्रधानमंत्री इमरान खान और पाकिस्तान का झंडा जलाया गया है.
रिपोर्ट : सुमित
बोकारो : झारखंडी युवाओं ने बीजेपी विधायक को दिखाया काला झंडा, लगाए मुर्दाबाद के नारे


















