रांची: श्री सर्वेश्वरी समूह की रांची शाखा ने निःशुल्क मिर्गी रोग चिकित्सा शिविर का आयोजन किया। इस शिविर में कुल 82 मरीजों की जांच की गई।
यह चिकित्सा शिविर का आठवां चरण था, जो कि स्थानीय शाखा औघड़ भगवान राम आश्रम में आयोजित किया गया था। डॉ. रंजीत कुमार सिंह ने आयुर्वेदिक तरीकों से मिर्गी रोगियों का इलाज किया।
शिवर में रांची के आस- पास ही नहीं, बल्कि इंदौर, पटना, सासाराम, रामगढ़ आदि जगहों से भी आए रोगियों का इलाज किया। शिविर के आयोजको ने बताया कि भविष्य में फिर से मिर्गी रोगियों के इलाज के लिए चिकित्सा शिविर का आयोजन किया जायेगा।
इस चिकित्सा शिविर में मिर्गी रोगियों और उनके परिवारजनों के लिए रात्रि को आराम और भोजन की व्यवस्था समूह शाखा द्वारा की गई।

















