निःशुल्क मिर्गी रोग चिकित्सा शिविर का आयोजन

रांची: श्री सर्वेश्वरी समूह की रांची शाखा ने निःशुल्क मिर्गी रोग चिकित्सा शिविर का आयोजन किया। इस शिविर में कुल 82 मरीजों की जांच की गई।

यह चिकित्सा शिविर का आठवां चरण था, जो कि स्थानीय शाखा औघड़ भगवान राम आश्रम में आयोजित किया गया था। डॉ. रंजीत कुमार सिंह ने आयुर्वेदिक तरीकों से मिर्गी रोगियों का इलाज किया।

शिवर में  रांची के आस- पास ही नहीं, बल्कि इंदौर, पटना, सासाराम, रामगढ़ आदि जगहों से भी आए रोगियों का इलाज किया। शिविर के आयोजको ने बताया कि भविष्य में फिर से मिर्गी रोगियों के इलाज के लिए चिकित्सा शिविर का आयोजन किया जायेगा।

इस चिकित्सा शिविर में मिर्गी रोगियों और उनके परिवारजनों के लिए रात्रि को आराम और भोजन की व्यवस्था समूह शाखा द्वारा की गई।

Jio Core Mobile Subscribers: सितंबर में जियो ने जोड़े एयरटेल से...

Jio Core Mobile Subscribers: शेयर बाजार में दमदार लिस्टिंग के बाद रिलायंस जियो के लिए टेलीकॉम सेक्टर से एक और सकारात्मक खबर सामने आई...

Anand Mahindra Bihar Visit: सम्राट चौधरी के निमंत्रण पर आनंद महिंद्रा...

 आनंद महिंद्रा ने बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के संदेश का जवाब देते हुए बिहार संग्रहालय की सराहना की और बिहार आने का निमंत्रण...

Giridih Naxal Search Operation: पारसनाथ पहाड़ी से भारी मात्रा में विस्फोटक...

गिरिडीह के पारसनाथ पहाड़ी क्षेत्र में पुलिस और CRPF के संयुक्त सर्च ऑपरेशन में 494 जिलेटिन रॉड, कॉर्डेक्स वायर और डेटोनेटर समेत भारी मात्रा...