प्रकाशित:
बोकारोः स्टील सिटी के सेक्टर 8A स्ट्रीट-14 आवास संख्या 2433 के सेकेंड फ्लोर के छज्जे का बड़ा हिस्सा आज सुबह टूट कर नीचे गिर गया. नीचे रह रहे बीएसएल कर्मी परशुराम कुमार ने बताया की इस दुर्घटना में मेरा बच्चा बाल-बाल बच गया, नहीं तो बड़ी घटना घट सकती थी. प्रबंधन अपने कर्मचारियों की परवाह नहीं कर रही है. आवास मरम्मती के लिए हमने 2018 में आवेदन दिया था. जिस पर अभी तक प्रबंधन ने ध्यान नहीं दिया है. प्रबंधन ने आवेदन को लंबित कर रखा है. हम प्रबंधन से मांग करते हैं कि जल्द से जल्द आवास की मरम्मत कराई जाए. ताकि आनेवाले समय में किसी तरह की अनहोनी घटना न घटे.
रिपोर्टः चुमन कुमार
Highlights

















