पटना : बिहार सरकार ने जातीय जनगणना के आंकड़े जारी कर दिए हैं। गांधी जयंती के मौके पर बिहार सरकार के मुख्य सचिव अमीर सुबहानी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर जाति आधारित गणना का रिपोर्ट जारी की है। जातीय जनगणना के आंकड़े को लेकर डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने बड़ा बयान दिया है। तेजस्वी ने कहा कि बिहार के जाति आधारित सर्वे के आंकड़े सावर्जनिक कर दिए गए हैं। उन्हों ने कहा कि ऐतिहासिक क्षण हैं, दशकों के संघर्ष का प्रतिफल है। अब सरकार की नीतियां और नीयत दोनों ही जाति आधारित सर्वे के इन आंकड़ों का सम्मान करेंगे।
बता दें कि अभी थोड़ी देर पहले तेजस्वी यादव ने अपने आवास पर मीडिया को संबोधित किया। उन्होंने जातीय जनगणना की रिपोर्ट पर कहा कि पूरी तरीके से सही है। इसको हमलोग पूरी गंभीरता से लिया था। केंद्र सरकार को भी पूरे देश में जगनणना करानी चाहिए।
https://22scope.com/breaking-caste-census-figures-released-in-bihar/







