धूमधाम से मनाई गई महात्मा गांधी की जयंती

पाकुड़ः जिले में धूमधाम से महात्मा गांधी की जयंती मनाई गई. नगर के गांधी चौक में महात्मा गांधी की प्रतिमा पर डीसी मृत्युंजय कुमार वर्णवाल, डीडीसी शाहिद अख्तर, एसडीओ, एसडीपीओ, डीएसपी समेत जिला प्रशासन के पदाधिकारीयों ने माल्यार्पण किया. इसके अलावे राजनीतिक पार्टी के स्थानीय नेता और कार्यकर्ताओं ने भी महात्मा गांधी के प्रतिमा पर मालयर्प्रण कर नमन किया.

इस अवसर डीसी ने महात्मा गांधी के आदर्शों पर चलने की अपील की. उन्होंने कहा कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी ने अहिंसा का संदेश देशवासियों को दिया था और हमें राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के दिए गए संदेश को आत्मसात करने की जरूरत है. महात्मा गांधी स्वच्छता का संदेश दिए थे और देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी महात्मा गांधी के दिए गए संदेश को आगे बढ़ाते हुए देश में स्वच्छता अभियान का आगाज किया है. हमें स्वच्छता के प्रति गंभीर होने की जरूरत है और स्वच्छता पर विशेष ध्यान देना है.

Bihar Startup: 26 हजार प्रतिभागियों में चुना गया नवमार्ग, 54 फाइनलिस्ट...

 पटना के नवमार्ग रिसर्च एंड इनोवेशन को राष्ट्रीय शो वंदे भारतम् में 26 हजार प्रतिभागियों में से 54 फाइनलिस्ट में चुना गया है।Bihar Startup...

Bihar News: सहकारी बैंकों को अधिक पैक्सों से जोड़ें, NPA शून्य...

 बिहार के सहकारिता मंत्री राम कृपाल यादव ने सहकारी बैंकों को अधिक पैक्सों से जोड़ने, डिजिटल बनाने और NPA को शून्य करने का निर्देश...

Bihar News: PRAGATI-50 में पटना और गया जी शामिल, स्वच्छता के...

 PRAGATI-50 में बिहार के पटना और गया जी को शामिल किया गया है। दोनों शहरों में स्वच्छता, कचरा प्रबंधन और आधुनिक तकनीक पर विशेष...