सिपाही भर्ती परीक्षा : पुलिस ने 8 मुन्ना भाइयों को किया गिरफ्तार

पटना : सिपाही भर्ती परीक्षा में पटना की रामकृष्ण नगर थाना पुलिस ने आठ मुन्ना भाइयों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से पुलिस ने चार जाली आधार कार्ड और दूसरी चीजें बरामद की है।गिरफ्तार लोग राज्य के विभिन्न जिलों से ताल्लुक रखते हैं। जिन्होंने पूछताछ के क्रम में पुलिस को कई महत्वपूर्ण जानकारियां दी हैं। हालांकि दूसरे के बदले परीक्षा में बैठने के लिए उन्होंने कितनी रकम की ली है पुलिस इस बात की जानकारी लेने में जुटी हुई है। रामकृष्ण नगर के थाना प्रभारी सुमन कुमार ने इसकी जानकार दी है।

चंदन कुमार तिवारी की रिपोर्ट

Share with family and friends: