Breaking : अभी-अभी पटना पहुंचे जेपी नड्डा

पटना : अभी-अभी भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा पटना एयरपोर्ट पहुंचे। एयरपोर्ट पर जेपी नड्डा का भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने भव्य व जोरदार स्वागत किया। वहीं पटना एयरपोर्ट पर सुबह से ही भाजपा के बड़े नेता व कार्यकर्ताओं जबरदस्त भीड़ देखने को मिली। बता दें कि ज्ञान भवन में कैलाशपति मित्र की मनाई जाएगी। इस बीच 11 चौक-चौराहों पर जेपी नड्डा का भव्य स्वागत कार्यकर्ताओं के द्वारा किया जाएगा। साथ ही उनके बिहार आगमन को लेकर नेताओं और कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह देखने को मिल रहा है। जेपी नड्डा को इनकम टैक्स गोलंबर गर्मजोशी से भाजपा की महिलाएं और विधायक नितिन नवीन स्वागत करेंगे।

एयरपोर्ट पर केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह, केंद्रीय मंत्री नित्यानंद राय, केंद्रीय मंत्री अश्विनी कुमार चौबे, केंद्रीय मंत्री आरके सिंह, सांसद रविशंकर प्रसाद, सांसद राजीव प्रताप रूडी, सांसद छेदी पासवान, सांसद डॉ. संजय जायसवाल, सांसद सुशील कुमार मोदी, सांसद जनार्दन प्रसाद सिग्रीवाल, सांसद विवेक ठाकुर, पूर्व सांसद आरके सिन्हा, बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम तारकिशोर प्रसाद, पूर्व मंत्री मंगल पांडेय, पटना की मेयर सीता साहू, विधायक हरिभूषण ठाकुर बचौल, विधायक नीरज कुमार बबलू, विधायक प्रेम कुमार, विधायक संजीव चौरसिया, विधायक नितिन नवीन, भाजपा के राष्ट्रीय सह मीडिया प्रभारी डॉ. संजय मयूख सहित कई और सांसद और विधायक मौजूद रहे।

JP Nadda 1 1 22Scope News JP Nadda 6 22Scope News

जेपी नड्डा के स्वागत के लिए पूरे पटना सज धज कर तैयार है। पटना एयरपोर्ट से लेकर बापू सभागार तक बैनर पोस्टर और बीजेपी के कई मोर्चे के लोग कार्यकर्ता सड़कों पर खड़े हैं। महिला मोर्चा, किसान मोर्चा और संस्कृति मोर्चा सहित तमाम मोर्चा के लोग काफी उत्साहित है। उनमें एक अलग ही रंग देखने को मिल रहा है। महिला मोर्चा की ओर से सांस्कृतिक कार्यक्रम किया जा रहा है, उसमें ट्रांसजेंडर को भी बुलाया गया है। ट्रांसजेंडर भी काफी उत्साहित नजर आ रही हैं। पोस्टर, बैनर और झंडे लेकर कार्यकर्ता ज़िंदाबाद के नारे लगा रहे हैं। जेपी नड्डा को कार्यकर्ताओं ने फूल देकर पटना विमेंस कॉलेज के पास स्वागत किया।

JP Nadda 3 22Scope News

ऐसे में महिला मोर्चा का कहना है की नारी शक्ति वंदन अधिनियम बिल पास होने के बाद हमलोग काफी उत्साहित है। 2024 और 2025 में फिर से दोबारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को सत्ता पर बैठाएंगे। 2025 में बिहार में फिर से भाजपा की सरकार बनाएंगे। उनका स्वागत हमलोग फूलों की वर्षा और सांस्कृतिक कार्यक्रम से करेंगे। सर पर पगड़ी बांधी महिलाओं ने कहा कि क्योंकि हमारा सम्मान सर पर पगड़ी है और आरक्षण मिलने के बाद महिला काफी उत्साहित नजर आ रही हैं। वहीं इनकम टैक्स गोलंबर पर जेपी नड्डा का भव्य स्वागत किया गया। जेपी नड्डा ने भी निराश नहीं किया सभी को हाथ हिलाकर धन्यवाद दिया।

JP Nadda 4 22Scope News JP Nadda 5 22Scope News

https://22scope.com/nadda-will-reach-bihar-to-attend-the-centenary-birth-anniversary-celebrations-of-kailashpati-mishra/

कुमार गौतम और विवेक रंजन की रिपोर्ट

www.22scope.com

Our YouTube Channel 

https://twitter.com/@22scopenews

Chas Gambling Den Raid: चास में जुआ अड्डे पर पुलिस की...

Chas Gambling Den Raid: चास पुलिस ने जुआ के एक अड्डे पर छापेमारी कर 10 लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मौके से...

Koderma Oil Tanker Accident: कोडरमा घाटी में पलटा पाम ऑयल टैंकर,...

Koderma Oil Tanker Accident: कोडरमा घाटी के काली मंडा के निकट पाम ऑयल से भरा एक टैंकर अनियंत्रित होकर पलट गया। टैंकर के सड़क...

MBBS Seats Bihar: बिहार में मेडिकल एजुकेशन को बड़ा boost, समस्तीपुर...

 बिहार के समस्तीपुर और छपरा मेडिकल कॉलेजों में शैक्षणिक सत्र 2026-27 से 50-50 MBBS सीटों पर दाखिले की अनुमति मिली है।MBBS Seats Bihar पटना:...