Advertisment

असामाजिक तत्वों ने तोड़ दी नाली, अक्रोशित है मुहल्लेवासी, नगर निगम अधिकारियों ने लिया जायजा

बोकारोः असामाजिक तत्वों ने चास नगर निगम के वार्ड संख्या 14 और 15 के बीच बने अमृत पार्क में नाली को तोड़ दिया है. लोगों के मुताबिक इस नाली का पानी किसी के घर में घुस रहा था. इसके बाद असामाजिक तत्वों ने रात में नाली को तोड़ दिया. जिस कारण वार्ड संख्या 15 के लोग अक्रोशित हो गए.

घटना की सूचना मिलते ही नगर निगम के नगर प्रबंधक ललित लकड़ा ने घटनास्थल पर पहुंचकर जायजा लिया. साथ ही इस घटना को अंजाम देने वाले असामाजिक तत्वों को चिन्हित कर कार्रवाई की बात कह कर मामले को शांत कराया. बंगाली समाज के द्वारा इस तालाब से दुर्गा पूजा, काली पूजा समेत अन्य धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन इसी तालाब में होता है.

इसलिए तालाब पर लोगों की निर्भरता अधिक है. लिहाजा नाली तोड़े जाने से भोलूर बांध तालाब में गंदे नाली का पानी घुस रहा है. जिस कारण लोग अक्रोशित हैं. हालांकि इस घटना की सूचना संबंधित पुलिस अधिकारियों को अब तक नहीं दी गई है, लेकिन निगम इस मामले में प्राथमिकी भी दर्ज कराएगी. साथ ही जांच के आदेश दे दिए गए हैं.

रिपोर्टः चुमन कुमार

Jamshedpur FC Closure Protest: JFC बंद होने के विरोध में सड़क...

Jamshedpur FC Closure Protest: टाटा स्टील द्वारा चलाए जा रहे जमशेदपुर फुटबॉल क्लब (JFC) को बंद करने के फैसले के बाद शहर में विरोध प्रदर्शन...

JPSC JSSC Protest Jamshedpur: JPSC-JSSC विवाद पर जमशेदपुर में गरमाई राजनीति,...

JPSC JSSC Protest Jamshedpur: सोमवार को जमशेदपुर में डिप्टी कमिश्नर के ऑफिस के बाहर झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा (JLKM) ने एक दिन का बड़ा धरना-प्रदर्शन...

Govindpur Elevated Flyover Protest: फ्लाईओवर निर्माण की गुणवत्ता पर सवाल, रणधीर...

Govindpur Elevated Flyover Protest: सोमवार को CPI(ML) ने रणधीर वर्मा चौक पर एक दिन का विरोध प्रदर्शन किया। इसमें निरसा-गोविंदपुर एलिवेटेड फ्लाईओवर के निर्माण की...