अतिक्रमण हटाने गई पुलिस पर असामाजिक तत्वों ने किया पथराव, 2 पुलिसकर्मी व निगम के कर्मचारी हुए घायल

बेतिया : बेतिया जिले के जीएमसीएच अस्पताल रोड में अतिक्रमण हटाने गई पुलिस पर असामाजिक तत्वों ने पथराव कर दिया। जिसमें दो पुलिसकर्मी व एक नगर निगम का कर्मचारी घायल हो गए। तीनों का तत्काल जीएमसीएच में भर्ती किया गया जहां इनका इलाज चल रहा है।

घटना की सूचना मिलते ही मौके पर SDO, SDPO व SHO पहुंचे और मामले को शांत कराया

बेतिया नगर थाना क्षेत्र के जीएमसीएच रोड में आज अतिक्रमण हटाने आई नगर निगम के कर्मियों और पुलिसकर्मी के साथ दुकानदारों के बीच झड़प हो गई। जिसमें दो पुलिसकर्मी और एक नगर निगम का कर्मी घायल हो गया है। जिनका इलाज बेतिया जीएमसी अस्पताल में कराया जा रहा है। घायलों में दो पुलिसकर्मी खुशबू कुमारी व एक अन्य जवान और नगर निगम कर्मी जुलम शाह बताया जा रहा है। पथराव की घटना की सूचना मिलते ही घटनास्थल पर भारी संख्या में पुलिस बल मौजूद हो गए। बेतिया एसडीओ विकास कुमार, एसडीपीओ अजीत कुमार और टाउन थानाध्यक्ष धीरज कुमार घटनास्थल पर पहुंचकर मामले को शांत कराया और अतिक्रमण मुक्त कराया।

Betia Police Hamla 1 22Scope News

अतिक्रमण हटाने गई पुलिस व कर्मी पर अतिक्रमणकारियों ने पथराव किया है – SDM

इस संबंध में एसडीएम विकास कुमार ने बताया कि अतिक्रमण हटाने गई पुलिस व कर्मी पर अतिक्रमणकारियों ने पथराव किया है। जिसमें दो पुलिसकर्मी व एक नगर निगम कर्मी घायल हैं। जिनका इलाज बेतिया के जीएमसीएच में कराया जा रहा है। जिला प्रशासन व सरकार के गाइडलाइन के अनुसार, अस्पताल रोड को पूरी तरह से अतिक्रमण मुक्त कराना है। ताकी एंबुलेंस आसानी से अस्पताल जा सके।

Betia Police Hamla 2 22Scope News

यातायात पुलिस द्वारा 10 दिनों से इंडिकेट कर अतिक्रमण हटाने को कहा जा रहा था – SDM विकास कुमार

एसडीएम विकास कुमार ने कहा कि जिसका यातायात पुलिस द्वारा 10 दिनों से इंडिकेट कर अतिक्रमण हटाने को कहा जा रहा था। पर यह लोग नहीं हटा रहे थे। आज जब अतिक्रमण हटाने पुलिस कर्मी व नगर निगम के कर्मी जब आए तो उन पर पथराव कर घायल कर दिया गया। उन्होंने कहा कि सीसीटीवी खंगाला जा रहा है। जिनकी भी पहचान पथराव करने में सामने आएगा उन्हें चिह्नित कर घायलों के ब्यान पर प्राथमिकी दर्ज कर न्यायिक हिरासत में लेकर जेल भेजा जाएगा।

Betia Police Hamla 3 22Scope News

यह भी पढ़े : DM के निर्देश पर आरा शहर स्थित धरहरा मार्ग पर चला ‘अतिक्रमण हटाओ अभियान’

दीपक कुमार की रिपोर्ट

Chatra Crime News: खैनी को लेकर हुए विवाद में साथी गार्ड...

झारखंड के चतरा में एसपी आवास के बाहर खैनी को लेकर हुए विवाद में निजी गार्ड ने अपने साथी को गोली मार दी। सिर...

Jharkhand High Court: तलाक के बाद भी पूर्व पत्नी को मिलेगा...

झारखंड हाईकोर्ट ने कहा कि तलाक के बाद भी पति पूर्व पत्नी को बेसहारा नहीं छोड़ सकता। लातेहार के मामले में पत्नी को 30...

Ranchi News: डीपीएस रांची की पांचवीं कक्षा की छात्रा की छत...

रांची के कडरू में डीपीएस रांची की 11 वर्षीय छात्रा प्राप्ति मुंडा की छत से गिरने के बाद इलाज के दौरान मौत हो गई।...