बिरसानगर : सिदो-कान्हू की प्रतिमा को असामाजिक तत्वों ने किया क्षतिग्रस्त, लोगों में आक्रोश

बिरसानगर : सिदो-कान्हू की प्रतिमा को असामाजिक तत्वों ने किया क्षतिग्रस्त, लोगों में आक्रोश

जमशेदपुर : सिदो-कान्हू की प्रतिमा को असामाजिक तत्वों ने किया क्षतिग्रस्त, लोगों में आक्रोश-

बिरसानगर थाना अंतर्गत सिदो-कान्हू की प्रतिमा को असामाजिक तत्वों ने क्षतिग्रस्त कर दिया.

इससे आदिवासी समाज में आक्रोश है. घटना गुड़िया मैदान सिद्धू कान्हू चौक की है.

सिद्धू के प्रतिमा को असामाजिक तत्वों द्वारा खंडित करने की निंदा,

बिरसा सेवादल एवं आदिवासी समुदाय ने की.

स्वाभिमान पार्टी के लोगों ने इस घटना की निंदा करते हुए विरोध जताया है.

घटना बिरसानगर थाना से मात्र 100 मीटर की दूरी पर हुई है.

घटना के बाद स्थानीय लोग पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठा रहे हैं.

शाम होते ही असामाजिक तत्वों का होता है जमावड़ा

akrosh 22Scope News

बताया जाता है कि सिदो-कान्हू चौक पर अंधेरा होने के बाद यहां लगने वाले सैंकड़ों दुकानों की आड़ में असामाजिक तत्वों का जमावड़ा होता है. जिनके द्वारा शराब एवं अन्य नशीली पदार्थों का धड़ल्ले से सेवन किया जाता है. सेवा दल के सदस्यों ने आशंका जतायी है कि उन्हीं लोगों के द्वारा इस तरह की घटना को नशे का सेवन करने के बाद किया गया है. जो काफी ही निंदनीय है.

सीसीटीवी लगाने की मांग

जिसको लेकर सेवादल उपायुक्त को इस घटना से अवगत कराया. और सिदो-कान्हू की प्रतिमा की सुरक्षा एवं आसपास के क्षेत्रों में सीसीटीवी लगाने की मांग की. वही थाना प्रभारी तरुण कुमार भी घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की छानबीन की. थाना प्रभारी ने कहा कि प्रतिमा स्थल का सौंदर्यीकरण करते हुए इसकी चारदीवारी कराई जाएगी. जिससे सिदो-कान्हू की प्रतिमा सुरक्षित रह सके. उन्होंने कहा कि जल्द ही घटना को अंजाम देने वाले दोषी लोगों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा. वहीं पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है.

2014 में भी तोड़ा गया था प्रतिमा

इस मामले में स्थानीय निवासी जेनेट टोप्नो और सैमुअल देवगम ने थाने में लिखित शिकायत दर्ज करायी है. उनका यह भी कहना है कि 17 सितंबर 2014 को भी बिरसानगर संडे मार्केट के बिरसाबुरु पर स्थापित बिरसा मुंडा के आदमकद प्रतिमा के बायें हाथ को जबरन तोड़ा गया था. साथ ही उनके हाथ के धनुष को ले जाने का प्रयास किया गया था. इस बार भी प्रतिमा के हाथ के धनुष को असामाजिक तत्वों ने गायब कर दिया है. पुलिस से इस मामले में तत्काल कार्रवाई करते हुए दोषियों को गिरफ्तार करने की मांग की गई है. इसके अलावा प्रतिमा को पुन: मरम्मत कराने के लिए उचित कदम उठाने की मांग की गई है. वहीं आनेवाले समय में इस तरह की घटना नहीं घटे, इसके लिए सुरक्षात्मक कदम उठाने की मांग की गई है. ऐसा नहीं होने पर बस्तीवासियों के साथ मिलकर आंदोलन करने की चेतावनी दी गई है.

रिपोर्ट: लाला जब़ी

Giridih Drinking Water Scheme: पेयजल योजनाओं में लापरवाही पर मंत्री योगेंद्र...

Giridih Drinking Water Scheme: झारखंड में पेयजल योजनाओं की धीमी रफ्तार और लंबित कार्यों को लेकर सरकार ने सख्त रुख अपनाया है। गिरिडीह समाहरणालय...

Cardicon 2026 Patna: पटना में जुटेंगे देशभर के 500 हृदय रोग...

Cardicon 2026 Patna, पटना: हृदय रोगों के बढ़ते खतरे और उनके आधुनिक उपचार पर चर्चा करने के लिए देशभर के विशेषज्ञ पटना में जुटेंगे।...

Bihar Space Technology: अंतरिक्ष तकनीक से बदलेगी बिहार की तस्वीर, मुख्यमंत्री...

Bihar Space Technology, पटना: बिहार में विकास योजनाओं और प्रशासनिक व्यवस्था को अधिक प्रभावी बनाने के लिए अंतरिक्ष आधारित तकनीक और आधुनिक वैज्ञानिक समाधानों...