भागलपुर : भागलपुर तिलकामांझी विश्वविद्यालय भागलपुर स्थित पीजी अंबेडकर हॉस्टल में वर्षा का पानी भर जाने के कारण कई दिनों से छात्रावासों के छात्र परेशान हैं। उनके रहने वाले कमरे, शौचालय और कॉमन रूम इत्यादि में भारी जलजमाव हो गया है। इन परेसानियों को देखते हुए छात्रों ने विरोध जताया। उसके बाद आनन-फानन में नगर निगम की टीम पहुंची है। परंतु अत्यधिक जलजमाव होने के कारण निगम कर्मी भी सोच में पड़े हुए हैं। छात्रों की हॉस्टल से पानी कैसे निकाला जाए। छात्र कितने परेशान है कि वह अब भागलपुर के नगर आयुक्त कमिश्नर जिलाधिकारी को ज्ञापन शॉप में जा रहे हैं। विश्वविद्यालय के पग अंबेडकर हॉस्टल में हॉस्टल में जलजमाव होने के कारण आज नाव के सहारे छात्र अपने सामानों को लाद कर अन्यत्र रहने के लिए जा रहे हैं।
https://22scope.com/unidentified-body-found-near-nathnagar-railway-station-chaos-created/
शुभम कुमार की रिपोर्ट

















