Advertisement
Advertisement
Advertisement

Ranchi School Admission 2027-28: रांची के इन 14 निजी स्कूलों में नामांकन शुरू, नर्सरी से 9वीं तक मिल रहे आवेदन

Ranchi School Admission 2027-28 के लिए शहर के 14 निजी स्कूलों में आवेदन शुरू हो गए हैं। जानें किस स्कूल में किस कक्षा के लिए फॉर्म मिल रहा है और आवेदन शुल्क कितना है।


Ranchi School Admission 2027-28रांची: राजधानी Ranchi के निजी स्कूलों में शैक्षणिक सत्र 2027-28 के लिए Admission की प्रक्रिया शुरू हो गई है। कई स्कूलों ने प्रवेश के लिए आवेदन फॉर्म जारी कर दिए हैं। कुछ स्कूलों में ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों माध्यमों से आवेदन लिए जा रहे हैं, जबकि कई स्कूलों में आवेदन स्कूल कार्यालय से प्राप्त किए जा सकते हैं। प्ले ग्रुप से लेकर नौवीं और 11वीं कक्षा तक में नामांकन के लिए आवेदन उपलब्ध हैं। अभिभावकों ने भी स्कूलों से संपर्क करना शुरू कर दिया है और बच्चों के जरूरी दस्तावेज तैयार कराने में जुट गए हैं।

Ranchi School Admission 2027-28:नर्सरी से नौवीं तक इन स्कूलों में मिल रहे हैं आवेदन

रांची के कई निजी स्कूलों में अलग-अलग कक्षाओं के लिए नामांकन आवेदन जारी किए गए हैं। स्कूलों की ओर से आवेदन शुल्क और फॉर्म प्राप्त करने की व्यवस्था भी निर्धारित की गई है।

1. सृजन वैली स्कूल, पिठौरिया: प्री नर्सरी, नर्सरी, केजी और पहली से आठवीं कक्षा तक के लिए आवेदन मिल रहा है। फॉर्म स्कूल कार्यालय से प्राप्त कर सकते हैं। आवेदन शुल्क 500 रुपये है।

2. जी एंड एच हाई स्कूल, गेतलातू: बेबी प्री नर्सरी से नौवीं कक्षा तक के लिए आवेदन उपलब्ध है। फॉर्म स्कूल कार्यालय से मिलेगा। आवेदन शुल्क 1000 रुपये है।

3. होली क्रॉस स्कूल, वर्द्धमान कंपाउंड: नर्सरी, एलकेजी, यूकेजी और पहली कक्षा के लिए नामांकन आवेदन मिल रहा है। फॉर्म स्कूल कार्यालय से प्राप्त कर सकते हैं।

4. कैथरीन एकेडमी, आरागेट: नर्सरी से नौवीं कक्षा तक के लिए आवेदन उपलब्ध है। स्कूल कार्यालय से सुबह नौ बजे से दोपहर एक बजे तक फॉर्म प्राप्त किया जा सकता है।

5. बिशप्स स्कूल, ओल्ड एचबी रोड, बहुबाजार: नर्सरी से नौवीं और 11वीं कक्षा तक के लिए आवेदन मिल रहा है। सोमवार से शुक्रवार सुबह आठ बजे से दोपहर डेढ़ बजे तक और शनिवार को सुबह आठ बजे से 11:30 बजे तक फॉर्म प्राप्त कर सकते हैं। आवेदन शुल्क 1500 रुपये है।

6. फिरायालाल पब्लिक स्कूल: शैक्षणिक सत्र 2027-28 के लिए प्री नर्सरी से नौवीं कक्षा तक आवेदन जारी है। ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों माध्यमों से आवेदन कर सकते हैं। शुल्क 1500 रुपये है।

School Admission 2027-28: इन स्कूलों में प्ले ग्रुप से पहली और आठवीं तक नामांकन

छोटे बच्चों के नामांकन के लिए भी शहर के कई स्कूलों में आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है।

7. यूरो किड्स, मोरहाबादी और कांके रोड: प्ले ग्रुप से पहली कक्षा तक के लिए आवेदन मिल रहा है। फॉर्म स्कूल से प्राप्त कर सकते हैं। आवेदन शुल्क 1500 रुपये है।

8. हिल टॉप पब्लिक स्कूल, बरियातू: बेबी प्री नर्सरी से आठवीं कक्षा तक के लिए आवेदन उपलब्ध है। फॉर्म स्कूल कार्यालय से मिलेगा। आवेदन शुल्क 700 रुपये है।

9. वी वर्ल्ड प्ले स्कूल, बरियातू और कांके रोड: प्ले ग्रुप से यूकेजी तक के लिए आवेदन मिल रहा है। फॉर्म स्कूल कार्यालय से प्राप्त कर सकते हैं। आवेदन शुल्क 500 रुपये है।

10. स्टेप बाइ स्टेप स्कूल, बरियातू: नये शैक्षणिक सत्र के लिए प्ले ग्रुप, नर्सरी, एलकेजी, यूकेजी, पहली और दूसरी कक्षा में नामांकन की प्रक्रिया शुरू हो गई है। आवेदन स्कूल से प्राप्त कर सकते हैं।

11. गुरुकुल वर्ल्ड प्ले स्कूल, मोरहाबादी और लालपुर: प्ले ग्रुप, प्री नर्सरी, नर्सरी और केजी के लिए आवेदन उपलब्ध है। फॉर्म स्कूल कार्यालय से प्राप्त कर सकते हैं।

School Admission 2027-28: इन स्कूलों में ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों माध्यमों से आवेदन

12. आरटीसी पब्लिक स्कूल, अनगड़ा: नर्सरी से नौवीं कक्षा तक के लिए आवेदन मिल रहा है। फॉर्म स्कूल कार्यालय से प्राप्त कर सकते हैं। आवेदन शुल्क 800 रुपये है।

13. चिरंजीवी कॉन्सेप्ट स्कूल, होचर कांके: प्री नर्सरी से नौवीं कक्षा तक के लिए नामांकन आवेदन जारी है। ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों माध्यमों से आवेदन कर सकते हैं। आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 30 दिसंबर है। आवेदन शुल्क 1500 रुपये है।

14. चिरंजीवी ग्रुप ऑफ प्ले स्कूल की सभी शाखाएं: प्ले ग्रुप, प्री नर्सरी, नर्सरी, प्रेप और पहली कक्षा के लिए आवेदन मिल रहा है। ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों माध्यमों से फॉर्म प्राप्त कर सकते हैं। आवेदन शुल्क 1000 रुपये है।

School Admission 2027-28: अभिभावक स्कूलों से ले रहे हैं नामांकन की जानकारी

निजी स्कूलों में आवेदन प्रक्रिया शुरू होने के बाद अभिभावक नामांकन से संबंधित जानकारी जुटाने में लगे हैं। कई अभिभावक स्कूल कार्यालय पहुंचकर आवेदन की प्रक्रिया, जरूरी दस्तावेज और अंतिम तिथि के बारे में जानकारी ले रहे हैं।

स्कूल प्रबंधन भी अपनी वेबसाइट पर नामांकन से जुड़े दिशा-निर्देश जारी कर रहे हैं। अभिभावकों को सलाह दी जाती है कि आवेदन करने से पहले संबंधित स्कूल से कक्षा, आवेदन शुल्क, अंतिम तिथि और जरूरी दस्तावेजों की जानकारी जरूर प्राप्त कर लें।

 

Commercial Advertisment

Cyber Fraud: APK फाइल से रांची में साइबर ठगी, 160 मामलों...

रांची में APK File के जरिए साइबर ठगी के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। जनवरी से 15 नवंबर तक 160 मामलों में मोबाइल...

JPSC-JSSC Reform: 22 नवंबर को हजारीबाग में छात्र महापंचायत, झारखंड के...

 JPSC-JSSC Reform मंच ने परीक्षा सुधार और लंबित नियुक्तियों को लेकर आंदोलन तेज करने का फैसला किया है। 22 नवंबर को हजारीबाग में छात्र...

JPSC Appointment: अध्यक्ष और सदस्यों की नियुक्ति की समय-सीमा खत्म, 20-25...

 झारखंड में JPSC अध्यक्ष और सदस्यों की नियुक्ति को लेकर सरकार की दो महीने की समय-सीमा खत्म हो गई है। 19 नवंबर को हाईकोर्ट...