मेडिकल में एडमिशन के नाम पर 55 लाख की ठगी

रांची: डोरंडा थाना में 55 लाख की ठगी का मामना सामने आया है। इस मामले में जो सुचना मिल रही है उसके अनुसार डोरंडा थाना  निवासी  अरविंद सिंह के पुत्र-पुत्री को मेडिकल में एडमिशन के नाम पर उक्त धोखाधड़ी की गई है। इस मामले में डोरंडा थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई है। दर्ज प्राथमिकी में  अरुणोदय सर्विसेस के प्रोप्राइटर मोहन सिंह, अक्षत सिंह, और विक्रम महला के खिलाफ मामला दर्ज कराया गया है।

अरविंद सिंह ने बताया कि उनके पुत्र और पुत्री का एनआइटी परीक्षा में कम रैंक हुआ था, जिसके चलते वे उनके एडमिशन के बारे में चिंतित थे।

इसकी जानकारी मोहन सिंह को मिली उस ने कहा कि  पुणे के मेडिकल कॉलेज में उनके बच्चों का एडमिशन करवाया जा सकता है, लेकिन इसके लिए उन्हें किसी से मिलान होगा।

इसके बाद, विक्रम महला ने रांची आकर प्रोसेसिंग और एग्रीमेंट के नाम पर दस हजार रुपये मांगे। फिर, पुत्र के एडमिशन के लिए 22 लाख और पुत्री के एडमिशन के नाम पर 18 लाख रुपये (कुल 40 लाख) चेक के माध्यम से वसूल लिए गए, और लगभग 15 लाख रुपये पेटीएम कराया गया। इसके बाद, अरविंद सिंह को पुत्र-पुत्री के साथ पुणे के तैरना मेडिकल कॉलेज में एडमिशन के लिए बुलाया गया, लेकिन पुणे पहुंचने के बाद उन्हें ठगे जाने की जानकारी मिली।

Saffrn

Trending News

Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img