Commercial Advertisment

दो व्यापारी ने कोयले के व्यवसाय में लाभ का प्रलोभन देकर उनसे 1.69 करोड़ की ठगी

रांची: गिरिडीह के दो व्यापारी ने कोयले के व्यवसाय में लाभ कमाने का प्रलोभन देकर उनसे 1.69 करोड़ की ठगी की गई है। दोनों व्यपारी ने जमुआ थाना में इस मामले में लिखित शिकायत कराने गये थे लेकिन पुलिस ने उनकी शिकायत को नगर थाना में भेज दी गई है। लेकिन इसके बाद भी पुलिस की ओर से शिकायत के आलोक में कुछ भी नहीं किया गया। जिसके बाद भुक्तभोगी एक व्यापारी ने मामले को लेकर कोर्ट का रूख किया।

ठगी का आरोप जमुआ थाना इलाके के बेरहाबाद निवासी सुजीत कुमार गोप और रांची के कांके रोड निवासी  विजय हरि पर लगाया गया है। रोहित राय से 85 लाख रुपये और सुमित कुमार जालान से 84.15 लाख रुपये की ठगी का आरोप है।

इन दो व्यापारियों का व्यवसाय शहर में स्थित है, और रोहित ने बताया कि सुजीत कुमार गोप और विजय हरि से वर्ष 2022 में मुलाकात हुई थी। सुजीत और विजय ने उन्हें व्यवसाय में पूंजी निवेश करने का ऑफर दिया था। जिसमें वे दोनों 400 रुपये प्रति टन के हिसाब से लाभ देंगे। लेकिन बाद में उन्होंने टाल मटोल करने  लगे और अपना मोबाइल बंद कर दिया।

Bihar UPYOG Portal Launch: बिहार में UPYOG पोर्टल लॉन्च, अब 264...

Bihar UPYOG Portal Launch, पटना: बिहार में शहरी सेवाओं को डिजिटल और पारदर्शी बनाने की दिशा में राज्य सरकार ने बड़ा कदम उठाया है।...

Bihar BJP Meeting: पटना में बिहार बीजेपी की बैठक सम्पन्न, 2...

Bihar BJP Meeting, पटना: बिहार बीजेपी की बैठक शनिवार को पटना में सम्पन्न हुई। बैठक में पार्टी के आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों और भागलपुर में...

Independent MLCs Join BJP: बिहार में बीजेपी का बड़ा संगठनात्मक विस्तार,...

Independent MLCs Join BJP, पटना: बिहार विधान परिषद चुनाव के नतीजों के बाद भारतीय जनता पार्टी (BJP) को दो और विधान पार्षदों का साथ...