Commercial Advertisment

राजधानी रांची में ट्रैफिक व्यवस्था पूरी तरह से चरमराई

रांची: राजधानी रांची में ट्रैफिक व्यवस्था पूरी तरह से चरमराई हुई है। ट्रैफिक जाम की वजह से लोग परेशान है। लेकिन अब रांची की ट्रैफिक पुलिस ने जाम की समस्या से निपटने के लिए स्पेशल टीम का गठन कर दिया है।

जिले के एसएसपी के निर्देश में क्विक एक्सन ट्रैफिक टीम का गठन कर शहर को जाम मुक्त करने की शुरुवात की गई है क्विक एक्सन ट्रैफिक टीम में पुलिस के साथ साथ रांची नगर निगम की टीम को भी शामिल किया गया है। ट्रैफिक जाम की समस्या का मुख्य कारण सड़क का अतिक्रमण है। इसको लेकर पिछले 10 दिनों के अभियान के दौरान लगभग 5 लाख का फाइन कट चुका है।

खुद एसएसपी समेत तमाम थानेदार सड़क पर उतर कर अभियान चला चुके है। बावजूद इसके आम जनता को जाम से राहत नहीं मिल पाई है। आलम यह है कि पुलिस के इस अभियान के तुरंत बाद सड़क पर अतिक्रमण दोबारा हो जाता है और फिर जाम की स्थिति उत्पन्न हो जाती है।

ऐसे में थक हार कर एसएसपी ने एक स्पेसल टीम का ही गठन कर दिया है। जो दिन भर ट्रैफिक को लेकर अभियान चलाएगी। अतिक्रमण की सूचना मिलते ही टीम तुरन्त वहां मूव करेगी।इस टीम में 21 अधिकारी और कर्मी शामिल किए गए है। जो रांची के डेली मार्केट थाना में स्टैटिक रहेगी।

जाम और अतिक्रमण की सूचना के बाद यह टीम फौरन मौके पर मूव कर,जाम क्लियर करने के साथ साथ आन द स्पॉट फाइन भी लगाएगी।

Sahibganj DC आवास में मिला दुर्लभ Banded Krait, सर्प मित्र जितेंद्र...

साहिबगंज में उपायुक्त दीपक दुबे के आवास पर दुर्लभ बैंडेड करैत सांप मिला। सर्प मित्र जितेंद्र हजारी ने सुरक्षित रेस्क्यू कर जंगल में छोड़ा।Sahibganj...

TRAI New Rules: अब आधी रात में भी होगी mobile और...

 TRAI ने टेलीकॉम शिकायतों के निपटारे के नियम सख्त कर दिए हैं। अब मोबाइल और इंटरनेट कंपनियों के शिकायत केंद्र 24 घंटे खुले रहेंगे।...

JPSC Exam Scam: 1.10 करोड़ में बेची गयी नौकरी! CDPO पद...

 JPSC भर्ती घोटाले में CID की पूरक चार्जशीट से बड़े खुलासे हुए हैं। 11 अभ्यर्थियों से 1.10 करोड़ की वसूली, CDPO पद के लिए...