Cyclone Murusu का झारखंड पर आंशिक असर दिखेगा। 3 नवंबर को रांची समेत 20 जिलों में बारिश और वज्रपात की संभावना है।
Google पर 22Scope चुनेंचक्रवाती तूफान मुरासु का झारखंड में आंशिक असर दिखेगा। 3 नवंबर को रांची समेत 20 जिलों में कोहरा, बादल, बारिश और वज्रपात की संभावना है। अगले 24 घंटे में तापमान 4 डिग्री तक गिर सकता है।
Cyclone Murusu Update रांची: बंगाल की खाड़ी में उठाCycloneतूफान Murusu झारखंड के मौसम को प्रभावित कर सकता है। मौसम विभाग के अनुसार, यह तूफान 3 नवंबर की सुबह आंध्र प्रदेश के तट से 110 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से टकरा सकता है। इसका असर झारखंड में भी देखने को मिलेगा। सोमवार को राज्य के अधिकांश जिलों में आसमान में बादल छाये रहे, जबकि जमशेदपुर में छिटपुट बारिश दर्ज की गयी। मौसम में बदलाव के बीच रांची के अधिकतम तापमान में 1.6 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गयी है।
Cyclone Murusu Update: 3 नवंबर को रांची समेत 20 जिलों में बारिश और वज्रपात की संभावना
मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक अभिषेक आनंद के अनुसार, 3 नवंबर को रांची समेत झारखंड के 20 जिलों में सुबह मध्यम दर्जे का कोहरा छाये रहने की संभावना है। इस दौरान आसमान में बादल रहेंगे और कुछ स्थानों पर वज्रपात के साथ हल्की बारिश हो सकती है।
हालांकि, गढ़वा, पलामू, चतरा और लातेहार में मौसम साफ रहने का अनुमान है। मौसम विभाग ने लोगों को खराब मौसम के दौरान सतर्क रहने की सलाह दी है।
4 नवंबर को रांची, लोहरदगा, गुमला, सिमडेगा, खूंटी, सरायकेला-खरसावां, पश्चिमी सिंहभूम और पूर्वी सिंहभूम में सुबह कोहरा छाये रहने की संभावना है। इन जिलों में बादल छाये रहने के साथ कहीं-कहीं हल्की बारिश भी हो सकती है।
5 नवंबर को सिमडेगा, पश्चिमी सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां और पूर्वी सिंहभूम में बादल छाये रहने तथा हल्की बारिश होने का अनुमान है।
Murusu Update:24 घंटे में 4 डिग्री तक गिरेगा तापमान, बढ़ेगी ठंड
झारखंड के लगभग सभी जिलों के अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज की गयी है। मौसम विज्ञान केंद्र के आंकड़ों के अनुसार, रांची के अधिकतम तापमान में 1.6 डिग्री सेल्सियस, जमशेदपुर में 1.8 डिग्री, मेदिनीनगर में 0.8 डिग्री और चाईबासा में 2.2 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आयी है।
मौसम विभाग का अनुमान है कि अगले 24 घंटे में रांची समेत राज्य के अन्य जिलों के तापमान में दो से चार डिग्री सेल्सियस तक गिरावट आ सकती है। इससे सुबह और रात के समय ठंड का एहसास बढ़ेगा।
Murusu Update:कोहरे के कारण रांची आने वाली सात उड़ानें हुईं विलंब
सुबह के समय कुहासे का असर हवाई यातायात पर भी देखने को मिला। सोमवार को देश के विभिन्न शहरों से रांची आने वाली सात उड़ानें निर्धारित समय से विलंब से पहुंचीं।
इनमें इंडिगो की दिल्ली-रांची उड़ान सुबह 7:15 बजे के बजाय 8:26 बजे, पुणे-रांची उड़ान 7:30 बजे के बजाय 9:02 बजे पहुंची।
इसी तरह एयर इंडिया एक्सप्रेस की दिल्ली-रांची उड़ान 9:20 बजे के बजाय 9:47 बजे और बेंगलुरु-रांची उड़ान 9:30 बजे के बजाय 10:06 बजे पहुंची।
इंडिगो की कोलकाता-रांची उड़ान सुबह 11:45 बजे के बजाय दोपहर 12:21 बजे, मुंबई-रांची उड़ान दोपहर 1:30 बजे के बजाय 1:53 बजे और कोलकाता-रांची की एक अन्य उड़ान शाम 6:55 बजे के बजाय 7:55 बजे रांची पहुंची।
एयरलाइंस अधिकारियों के अनुसार, सुबह के समय कुहासे के कारण उड़ानों का परिचालन प्रभावित हुआ। इसका असर पूरे दिन विमान आवागमन पर देखने को मिला।
Murusu Update:11 नवंबर से फिर बदल सकता है झारखंड का मौसम
मौसम विभाग के अनुसार, बंगाल की खाड़ी में एक बार फिर निम्न दबाव का क्षेत्र बनने की संभावना है। इसके प्रभाव से छठ पर्व से पहले 11 नवंबर से रांची समेत झारखंड के दक्षिणी हिस्सों में मौसम बदल सकता है।
इस दौरान एक से दो दिनों तक कुछ इलाकों में हल्की बारिश होने की संभावना है। बारिश के बाद राज्य में कुहासा बढ़ने के साथ ठंड में भी इजाफा हो सकता है।
इस तरह नवंबर के दूसरे सप्ताह में झारखंड के मौसम में एक बार फिर बदलाव देखने को मिल सकता है।
Cyclone Murusu झारखंड को कब प्रभावित करेगा?
Cyclone Murusu 3 नवंबर को आंध्र प्रदेश के तट से टकराएगा और झारखंड में इसका आंशिक असर दिखेगा। 3-5 नवंबर तक राज्य के विभिन्न जिलों में बारिश और वज्रपात की संभावना है।
3 नवंबर को कौन-कौन से जिलों में बारिश की संभावना है?
3 नवंबर को रांची समेत झारखंड के 20 जिलों में बारिश और वज्रपात की संभावना है, लेकिन गढ़वा, पलामू, चतरा और लातेहार में मौसम साफ रहने का अनुमान है।
Cyclone के कारण तापमान में कितनी गिरावट आने की संभावना है?
अगले 24 घंटे में रांची समेत राज्य के जिलों के तापमान में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट आ सकती है।
सोमवार को कुहासे के कारण कितनी उड़ानें प्रभावित हुईं?
सोमवार को रांची आने वाली सात उड़ानें कुहासे के कारण विलंब से पहुंचीं, जिनमें इंडिगो, एयर इंडिया एक्सप्रेस की उड़ानें शामिल थीं।
Highlights



















