चानवे नदी में डूबने से 2 किशोर की मौत, परिजनों में मचा कोहराम

नवादा : नवादा जिला के नारदीगंज थाना क्षेत्र के मसौदा पंचायत अंतर्गत 95 नदी के किनारे मसौढा निवासी जावेद हुसैन के 17 साल के पुत्र मिस्टर आलम और सरोज प्रसाद के 17 साल के पुत्र धर्मवीर कुमार गायत्री युगल इंटर विद्यालय सांगोबर दोहरा के पास नदी में स्नान करने गया था। नदी में कूदते ही बालू निकासी के गढ़े में चला गया। बालू निकासी के गढ़े में पानी आने के कारण नया मिटी भर जाने से दलदल बन गया था। उसी दलदल में दोनों किशोर फंस गया।

बता दें कि इस खबर के सुनते ही आसपास के और ग्रामीण नदी घाट पर पहुंचे। एक घंटे के बाद दोनों किशोर का शव बरामद किया गया। वहीं नारदी गंज कार्यरत चिकित्सक ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही नारदीगंज थाने में पदस्थापित दारोगा कमलेश कुमार अपने दलबल के साथ हॉस्पिटल पहुंचे और दोनों शव को पोस्टमार्टम के लिए नवादा सदर अस्पताल ले जाया गया।

अनिल शर्मा की रिपोर्ट

https://22scope.com

https://youtube.com/22scope

JPSC Scam: पतंजलि IAS एकेडमी के संचालक संजीत कुमार को झटका,...

 झारखंड में JPSC भर्ती परीक्षा धांधली मामले में पतंजलि IAS एकेडमी के संचालक संजीत कुमार की नियमित जमानत याचिका खारिज। CID के अनुसार, 119...

Ranchi Crime News: अरगोड़ा में चेन स्नैचरों का आतंक, तीन दिनों...

 रांची के अरगोड़ा थाना क्षेत्र में तीन दिनों के भीतर दो महिलाओं की सोने की चेन झपट ली गई। हरमू में हुई दोनों घटनाओं...

Jharkhand News: झारखंड में 16 अक्टूबर से बालू खनन शुरू करने...

झारखंड में 16 अक्टूबर 2026 से बालू घाटों पर खनन शुरू हो सकेगा। मॉनसून अवधि समाप्त होने के बाद खान एवं भूतत्व विभाग ने...