किउल नदी में डूबने से बच्चे की मौत, आक्रोशित परिजनों ने मुख्य सड़क किया जाम

लखीसराय : लखीसराय किउल नदी में डूबने से एक बच्चे की मौत हो गई। परिजनों एवं गौतखोरों ने शव को किउल नदी से बरामद किया है। आक्रोशित परिजनों ने मुख्य सड़क को जामकर प्रदर्शन किया। बता दें कि शहर के संतर मुहल्ला निवासी प्रमोद दास के पुत्र अमन कुमार किउल नदी में नहाने गए बच्चे को पानी का अंदाजा नहीं लग सका और वह गहरे पानी में चला गया जिससे वह डूब गया। बच्चे की डूबने की जानकारी परिजनों को मिली। परिजनों ने काफी खोजबीन किया। उसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। गौतखोर की मदद से बच्चे को पानी से निकाला गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है।

मनोज कुमार की रिपोर्ट

Jio IPO Listing से पहले धमाका, 100 मिनट में 100% सब्सक्राइब;...

 Jio IPO को पहले दिन 100 मिनट में 100% सब्सक्रिप्शन मिला। QIB कैटेगरी 3.68 गुना सब्सक्राइब, 10 लाख से ज्यादा आवेदन और ₹30,213 करोड़...

Giridih Accident: गिरिडीह के धनवार में बेकाबू कार ने कई वाहनों...

गिरिडीह के धनवार में बेकाबू कार ने ऑटो समेत कई वाहनों को टक्कर मार दी। हादसे में एक व्यक्ति की मौत और करीब 12...

Deoghar Murder Case: दुर्गा पूजा मेला देखने आए बिहार के युवक...

 देवघर में दुर्गा पूजा मेला देखने आए बिहार के 22 वर्षीय रोशन यादव की गोली मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने दो युवकों...