Advertisment

बाइक सवार हथियारबंद अपराधियों ने एक होटल संचालक को मारी गोली

आरा : भोजपुर जिले के चरपोखरी थाना क्षेत्र के चरपोखरी ब्लॉक गेट के समीप रविवार की रात बाइक सवार हथियारबंद अपराधियों ने एक होटल संचालक को गोली मार दी। जख्मी संचालक को गोली दाहिने साइड पंजरी में लगी है। गोली लगते ही होटल संचालक खून से ललतपथ होकर जख्मी हालत में जमीन पर गिर पड़ा। वही घटना को अंजाम देने के बाद दोनों बाइक सवार हथियारबंद अपराधी हथियार लहराते आरा की ओर हुए भाग निकले। घटना को लेकर आसपास के इलाके में सनसनी मच गई है।

घटना की सूचना मिलते ही चरपोखरी थानाध्यक्ष संजय कुमार सिन्हा अपने पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। इसके बाद स्थानीय पुलिस द्वारा जख्मी होटल संचालक को इलाज के लिए आरा शहर के बाबू बाजार स्थित निजी अस्पताल लाया गया जहां उनका इलाज कराया जा रहा है। इसके पश्चात पुलिस अपराधियों की पहचान करने एवं मामले की छानबीन में जुट गई है। जानकारी के अनुसार जख्मी अधेड़ कृष्णागढ़ थाना क्षेत्र के केवटिया गांव निवासी ननकू साह के 45 वर्षीय पुत्र अनिल साह है।

नेहा गुप्ता की रिपोर्ट

https://22scope.com 

https://youtube.com/22scope

Garhwa River School Bridge News: न सड़क, न पुल… गढ़वा के...

Garhwa River School Bridge News: जिले के रंका ब्लॉक में सिरोईकला उत्क्रमित उच्च विद्यालय तक पहुँचना छात्रों और शिक्षकों, दोनों के लिए एक बड़ी...

Hazaribagh Silver Coins Found: हजारीबाग के पुराने मकान में मिला वर्षों...

Hazaribagh Silver Coins Found: झारखंड के हजारीबाग ज़िले के टाटीझरिया ब्लॉक में स्थित अमनारी गाँव में गुरुवार रात अचानक मिट्टी का एक पुराना घर...

Dhanbad Gutkha Godown Sealed: कंटेनर में आग से खुला बड़ा राज!...

Dhanbad Gutkha Godown Sealed: खाद्य सुरक्षा विभाग ने धनबाद सदर पुलिस स्टेशन के अधिकार क्षेत्र में आने वाले विष्णुपुर के राजवार बस्ती इलाके में...