मस्जिद के इमाम और मस्जिद कमेटी के साथ उपायुक्त ने की बैठक

जमशेदपुरः पूर्वी सिंहभूम जिला समाहरणालय में मस्जिद के इमाम और मस्जिद कमेटी के साथ उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री ने बैठक की. मौके पर एसएसपी, डीडीसी सहित विभिन्न जिला प्रशासनिक अधिकारी भी मौजूद रहे. जिसमें उन लोगों से बातचीत करके सभी पर्व त्योहार पर शांति और सौहार्द बनाए रखने को कहा. साथ ही किसी प्रकार की घटना होने पर अविलंब सूचित करने का निर्देश भी दिया.

उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री और आरक्षी अधीक्षक कौशल किशोर ने कहा कि सोशल मीडिया पर किसी प्रकार की अफवाह या फेक समाचार को सरकुलेट होने से रोकना है. इसके अलावा विसर्जन के दिन यह ध्यान रखना ही कि कोई असामाजिक तत्व माहौल बिगड़ने की कोशिश ना करें. साथ ही जिस प्रकार जमशेदपुर में आपसी सौहार्द और भाईचारे के साथ सभी पर्व त्यौहार मनाया जाता है. उसी प्रकार हर पर्व को मनाने की अपील जिला प्रशासन ने की है.

उन्होंने कहा है कि कोई भी समस्या हो, हमें आप सूचित करें. वहीं कमेटी के स ने भी कहा है कि कहां-कहां परेशानी होती है और कहां सुरक्षा बल की जरूरत है. किस प्रकार शांतिपूर्वक विसर्जन जुलूस जाएगा, सभी लोगों ने अपने-अपने राय दी है.

रिपोर्टः लाला जबीन

The Pride of Tribe NEIFW 2026: सोहराई कला से गुवाहाटी तक…...

The Pride of Tribe NEIFW 2026: भारत की समृद्ध आदिवासी संस्कृति, पारंपरिक कला और हथकरघा विरासत को राष्ट्रीय पहचान दिलाने की दिशा में 'द...

Chatra Private Guard Murder: चतरा में एसपी आवास के पास गोलीकांड!...

Chatra Private Guard Murder: झारखंड के चतरा ज़िले में पुलिस अधीक्षक (SP) के आवास के पास एक प्राइवेट गार्ड की हत्या के मामले में पुलिस...

Patna Flood Rescue Seminar: बिहार में बाढ़ से निपटने का मास्टर...

Patna Flood Rescue Seminar: सोमवार को बिहार रेजिमेंटल सेंटर में झारखंड और बिहार सब-एरिया की ओर से बाढ़ बचाव कार्यों पर एक सेमिनार और आधुनिक...