सरयू राय ने देवघर उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री के मामले में दिया ये बयान

जमशेदपुर: पूर्वी जमशेदपुर के विधानसभा प्रतिनिधी सरयू राय ने देवघर उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री के मामले में बयान दिया है. उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग ने देवघर के उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री को पदमुक्त करने को लेकर आदेश जारी किया है. जिसपर फिलहाल चुनाव आयोग और झारखंड सरकार के बीच ठन गयी है. इस मामले में हो सकता है कि झारखंड सरकार महाधिवक्ता की राय के उपरांत अपनी रणनीति तय करे.

बतातें चलें कि यह मामला गोड्डा सांसद निशिकांत दूबे से जुड़ा है. यह मामला तब गहराया जब मधुपुर उप चुनाव को लेकर देवघर के उपायुक्त सह जिला शिक्षा पदाधिकारी मंजूनाथ भजंत्री ने निशिकांत दूबे के विरूद्ध प्रशासिक कार्रवाई करते हुए विभिन्न थानों में प्राथमिकी दर्ज करायी थी. गौरतलब है कि मधुपुर उपचुनाव अप्रैल 2021 में कराया जा रहा था, इस दौरान निशिकांत दूबे ने मजूंनाथ पर एक विशेष राजनीतिक दल के कार्यकर्ता के रूप में काम करने का आरोप लगाया था. जिसके बाद मंजूनाथ को देवघर उपायुक्त सह डीईओ के पद से हटाकर 26 अप्रैल 2021 को नैन्सी सहाय को उपायुक्त बनाया गया था. लेकिन चुनाव के बाद मंजूनाथ को फिर से देवघर उपायुक्त सह डीईओ का प्रभार दे दिया गया. मंजूनाथ भजंत्री पर यह आरोप है कि उन्होंने दुर्भावना से प्रेरित होकर गोड्डा सांसद निशिकांत दूबे के विरूद्ध एक ही दिन में अलग-अलग थाने में पांच प्राथमिकी दर्ज कराने का निर्देश जिला प्रशासन को दिया था.

178820836 1835407953294656 99047051994663278 n 22Scope Newsजिसके बाद निशिकांत ने मंजूनाथ के खिलाफ चुनाव आयोग में शिकायत दर्ज करायी थी. पिछले दिनों चुनाव आयोग ने संज्ञान लेते हुए मंजूनाथ के विरूद्ध बड़ी कार्रवाई का आदेश दिया है. मंजूनाथ को देवघर उपायुक्त और डीएसई के पद से हटाने का निर्देश दिया है. साथ ही केंद्र और राज्य सरकार को मंजूनाथ के विरूद्ध उचित अनुशासिक कार्रवाई करने की बात कही है.

फिलहाल यह मामला झारखंड में गर्म है और राजनीतिक गलियारों में मामले को लेकर आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है.

रिपोर्ट- लाला जबीं

यह खबर शेयर करें
FacebookXTelegram

आज का राशिफल और पंचांग 25 नवंबर 2026: रांची-पटना में राहुकाल,...

आज का राशिफल, 25 नवंबर 2026 (बुधवार)। जानिए आज मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि वालों के लिए करियर, धन, परिवा

Bihar Property Card Land Survey: खाता-खेसरा से लेकर जियो-रिफरेंस नक्शे तक,...

Bihar Property Card Land Survey, पटना: बिहार में जमीन से जुड़े विवादों को कम करने और भूमि अभिलेखों में पारदर्शिता लाने के लिए राज्य...

Bihar Cluster Horticulture Scheme 2026: बिहार के किसानों को खेती के...

Bihar Cluster Horticulture Scheme 2026, पटना: बिहार में किसानों की आमदनी बढ़ाने और ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार के नए अवसर पैदा करने के लिए...