Advertisment

मंत्री आलोक मेहता ने कहा- कर्पूरी से बड़ा कोई जननेता नहीं, उनकी विचारधारा को सत्ता में आने पर लालू ने आगे बढ़ाया

नवादा : राजद के वरिष्ठ नेता और बिहार सरकार के राजस्व व भूमि सुधार मंत्री ने नवादा में आज एक बड़ा बयान दे दिया है। उन्होंने कहा कि बहुजानों की हकमारी अब नहीं चलेगी। 85 फीसदी की आबादी जिनकी है, उनके लोग नौकरियों में महज 15 फीसद हैं। आजादी के 75 साल बीत गए लेकिन अब भी वाजिब भागीदारी वंचित तबके को नहीं मिली है। लेकिन, समय अब आ गया है, एकजुट होकर अपनी हिस्सेदारी के लिए संघर्ष करना है।

मंत्री मेहता सोमवार को नगर भवन नवादा में पार्टी द्वारा आयोजित अतिपिछड़ा सामाजिक जागरूक सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने आगे कहा कि जननायक कर्पूरी ठाकुर 100 में 90 की बात किया करते थे। वे यूं ही जननायक नहीं बने। उनसे बड़ा जननेता बिहार में तब कोई नहीं थे। उनके विचारों को अपने दामन में समेटकर लालू प्रसाद जब 90 में सत्ता में आए तो आगे बढ़ाने का काम किया। जबतक सत्ता में रहे व्यवहारिक रूप में सामाजिक न्याय की धारा को आगे बढ़ाने का काम किया। काजोर लोगों के मुंह में आवाज दी। नई पीढ़ी के लोग जो इन बातों को नहीं जानते हैं, उन्हें जागरूक करना है।

जगदेव बाबू ने कहा था अपनी पूरी भागीदारी के लिए एक पीढ़ी को गोली खानी पड़ेगी। दूसरी पीढ़ी को जेल जाना पड़ेगा। तब तीसरी पीढ़ी राज करेगी। जगदेव बाबू की बातें सच साबित हुई। वे गोली खाकर शहीद हुए। दूसरी पीढ़ी के नेता लालू यादव जेल गए। अब वक्त आ गया है तीसरी पीढ़ी का, आप लोग राज करेंगे। इस दौरान उन्होंने बिहार सरकार की उपलब्धियों को गिनाया। राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद के नीतियों की जमकर सराहना की। जातीय गणना को क्रांतिकारी कदम बताया। आलोचना करने वालों को आड़े हाथों लिया। कहा की बहुत कुछ इस गणना ने सामाजिक स्थिति को साफ कर दिया है।

कार्यक्रम को अतिपिछड़ा प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष अरविंद सहनी, पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता शक्ति सिंह यादव, नवादा विधायक विभा देवी, गोविंदपुर विधायक मो. कमरान, रजौली विधायक प्रकाश वीर, विधायक भरत भूषण मंडल, राजद जिलाध्यक्ष उदय यादव, प्रदेश सचिव श्रवण कुशवाहा, अतिपिछड़ा प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष गौतम कपूर चंद्रवंशी, महिला प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष रेणु सिंह आदि ने संबोधित किया। अध्यक्षता जिला राजद अतिपिछड़ा प्रकोष्ठ के अध्यक्ष बिनोद चौहान और संचालन गौतम कपूर ने किया।

अनिल शर्मा की रिपोर्ट

https://22scope.com

https://youtube.com/22scope

JPSC JSSC Protest Jharkhand: जमशेदपुर में JPSC-JSSC परीक्षा विवाद को लेकर...

JPSC JSSC Protest Jharkhand: झारखंड में JPSC, JSSC और अन्य भर्ती परीक्षाओं में कथित गड़बड़ियों, पेपर लीक और भ्रष्टाचार के खिलाफ़ गुस्सा ज़ाहिर करने...

Dhanbad School Gas Cylinder Fire: धनबाद के स्कूल में एमडीएम बनाते...

Dhanbad School Gas Cylinder Fire: धनबाद ज़िले के बलियापुर ब्लॉक में स्थित मुकुंडा के न्यू प्राइमरी स्कूल में शुक्रवार को मिड-डे मील (MDM) बनाते समय...

Jamtara Pregnant Woman Death Protest: जामताड़ा में गर्भवती की मौत पर...

Jamtara Pregnant Woman Death Protest: 16 जुलाई को जामताड़ा सदर अस्पताल में गर्भवती महिला रीना देवी और उनके अजन्मे बच्चे की मौत के मामले को...