महीनों ड्यूटी से गायब ANM को मिलता रहा वेतन, करीब 6 लाख भुगतान का मामला, DM ने दिए जांच के आदेश

कटिहार : कटिहार से बड़ी खबर सामने आई है, जहां स्वास्थ्य विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े हो गए हैं। कदवा प्रखंड के दुर्गागंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में तैनात एएनएम मौसम कुमारी पर महीनों तक ड्यूटी से अनुपस्थित रहने के बावजूद वेतन भुगतान का आरोप लगा है। बताया जा रहा है कि अनुपस्थित रहने की अवधि में उनके खाते में करीब छह लाख रुपए वेतन के रूप में ट्रांसफर किए गए।

ANM मौसम कुमारी ने मई 2025 में स्वास्थ्य केंद्र में योगदान दिया था

जानकारी के अनुसार, एएनएम मौसम कुमारी ने मई 2025 में स्वास्थ्य केंद्र में योगदान दिया था। आरोप है कि योगदान के बाद वह नियमित रूप से ड्यूटी पर उपस्थित नहीं रहीं। मरीजों की सेवा, सरकारी बैठकों और प्रशिक्षण कार्यक्रमों में भी उनकी अनुपस्थिति बनी रही। मामले को लेकर 11 फरवरी 2026 को प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. पंकज कुमार सिंह ने एएनएम से स्पष्टीकरण मांगा था और वेतन रोकने का आदेश भी जारी किया था। इसके बावजूद जून 2026 तक वेतन भुगतान जारी रहने की बात सामने आई है।

Katihar Hospital 1 22Scope News

मामला उजागर होने के बाद कटिहार जिला प्रशासन ने कार्रवाई शुरू कर दी है

मामला उजागर होने के बाद कटिहार जिला प्रशासन ने कार्रवाई शुरू कर दी है। जिलाधिकारी आशुतोष द्विवेदी ने पूरे प्रकरण की जांच के आदेश दिए हैं। जांच के लिए एक टीम गठित की गई है, जो वेतन भुगतान में हुई अनियमितता और जिम्मेदार अधिकारियों-कर्मचारियों की भूमिका की जांच करेगी।

Katihar Hospital 22Scope News

जांच रिपोर्ट आने के बाद दोषी पाए जाने वालों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी – DM आशुतोष द्विवेदी

जिलाधिकारी आशुतोष द्विवेदी ने कहा है कि जांच रिपोर्ट आने के बाद दोषी पाए जाने वालों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। वहीं, विभागीय अधिकारी अब इस मामले में एक-दूसरे पर जिम्मेदारी डालते नजर आ रहे हैं। अब सभी की निगाहें जांच रिपोर्ट पर टिकी हैं, जिससे यह स्पष्ट होगा कि लाखों रुपए का भुगतान केवल लापरवाही के कारण हुआ या फिर इसके पीछे किसी तरह की मिलीभगत भी थी।

Katihar Hospital 2 22Scope News

यह भी पढ़े : 2 अगस्त को श्रीकृष्ण मेमोरियल हॉल में मुख्यमंत्री के 100 दिन पूरे होने पर होगा अभिनंदन समारोह

रतन कुमार की रिपोर्ट

Jharkhand SIR: मतदाता सूची में नाम जोड़ने और सुधार की Deadline...

 झारखंड में SIR के तहत मतदाता सूची में नाम जोड़ने, हटाने और सुधार की अंतिम तिथि 30 सितंबर कर दी गई है। पात्र नागरिक...

Rain Alert: 18 मिमी बारिश, 17 सितंबर तक छाए रहेंगे बादल,...

रांची में मंगलवार को 18 मिमी बारिश हुई। झारखंड में 17 सितंबर तक बारिश और गर्जन की संभावना है। राज्य में अब तक सामान्य...

बिहार मौसम रिपोर्ट दिनांक: 16-09-2026

🌤️ बिहार मौसम रिपोर्ट दिनांक: 16-09-2026📊 जिला-वार पूर्वानुमानजिलाअधिकतम न्यूनतम वर्षा मौसमपटना ⛈️ 32°C 26°C 6.7 मिमी ओलों के साथ तूफाननालंदा ⛈️ 32°C 25°C 14.4 मिमी ओलों के साथ तूफानभोजपुर ⛈️ 31°C 26°C 4.6 मिमी आंधी-तूफान संभावितबक्सर ⛈️ 30°C 26°C 5.1 मिमी ओलों के साथ तूफानकैमूर ⛈️ 30°C 26°C 14.6 मिमी ओलों के...