Advertisment

2 अगस्त को श्रीकृष्ण मेमोरियल हॉल में मुख्यमंत्री के 100 दिन पूरे होने पर होगा अभिनंदन समारोह

पटना : मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के 100 दिन पूरे होने के अवसर पर दो अगस्त 2026 को पटना स्थित श्रीकृष्ण मेमोरियल हॉल में अभिनंदन समारोह का आयोजन किया जाएगा। यह कार्यक्रम बंशी चाचा सामाजिक विकास परिषद एवं बिहार प्रदेश कानू हलवाई विचार मंच के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित होगा। आयोजकों के अनुसार, समारोह में बिहार के विभिन्न जिलों से लगभग 10 हजार लोगों के शामिल होने की संभावना है।

आयोजकों ने कहा- सहयोग शिविर अभियान के माध्यम से सरकार ने जनसेवा की नई व्यवस्था लागू की है

आयोजकों का कहना है कि सहयोग शिविर अभियान के माध्यम से सरकार ने जनसेवा की नई व्यवस्था लागू की है, जिसमें जनता को अपनी समस्याओं के समाधान के लिए मंत्री, अधिकारी या जनप्रतिनिधियों के पीछे नहीं जाना पड़ता, बल्कि सरकार स्वयं जनता के बीच पहुंच रही है। उनका दावा है कि निर्धारित समय में कार्रवाई नहीं होने पर संबंधित अधिकारियों के विरुद्ध कार्रवाई का भी प्रावधान है।

Felicitation Ceremony 1 22Scope News

मुख्यमंत्री के 100 दिनों के कार्यकाल में रोजगार सृजन, शिक्षा के विस्तार व आधारभूत संरचना के विकास पर विशेष ध्यान दिया गया है – आयोजक

आयोजकों के अनुसार, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के 100 दिनों के कार्यकाल में रोजगार सृजन, शिक्षा के विस्तार और आधारभूत संरचना के विकास पर विशेष ध्यान दिया गया है। इस दौरान 211 नए डिग्री कॉलेज, 551 मॉडल स्कूल और तकनीकी शिक्षा को बढ़ावा देने की दिशा में पहल की गई है। औद्योगिक विकास के क्षेत्र में निवेश को प्रोत्साहन देने और सभी जिलों में उद्योग स्थापित करने को प्राथमिकता दी गई है।

Felicitation Ceremony 2 22Scope News

12 ग्रीनफील्ड सैटेलाइट टाउनशिप व 200 किलोमीटर मरीन ड्राइव परियोजना पर भी कार्य किए जाने का उल्लेख किया गया

साथ ही 12 ग्रीनफील्ड सैटेलाइट टाउनशिप और 200 किलोमीटर मरीन ड्राइव परियोजना पर भी कार्य किए जाने का उल्लेख किया गया। इसके अतिरिक्त आयोजकों के अनुसार, 98 लाख लाभार्थियों को प्रत्येक माह की 10 तारीख को सामाजिक सुरक्षा पेंशन का भुगतान किया जा रहा है। गरीब एवं वंचित परिवारों के लिए एक करोड़ राशन कार्ड बनाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।

Felicitation Ceremony 22Scope News

यह भी पढ़े : देवेश कुमार बने सरकार के खेवनहार! दीपक प्रकाश के लिए छोड़ेंगे MLC पद

Jharkhand High Court Land Dispute: सेना की जमीन या निजी संपत्ति?...

Jharkhand High Court Land Dispute, रांची: झारखंड हाई कोर्ट ने बिरसा मुंडा एयरपोर्ट के पास खाली ज़मीन के एक टुकड़े को लेकर चल रहे...

JMM Meeting 2026: खान-खनिज विधेयक के खिलाफ झामुमो का बड़ा प्लान,...

JMM Meeting 2026, रांची: लोकसभा से पारित खान-खनिज विधेयक के खिलाफ झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) ने विरोध की रणनीति तैयार करने की कवायद शुरू...

Jharkhand SIR 2026: मतदाता सूची में नाम जोड़ने और सुधार की...

Jharkhand SIR 2026: झारखंड में विशेष गहन पुनरीक्षण यानी SIR 2026 के तहत मतदाता सूची में नाम जोड़ने और दर्ज विवरण में सुधार करने वाले...