दुर्गा पूजा को लेकर जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक संपन्न

सिमडेगाः दुर्गा पूजा के सफल आयोजन को लेकर समाहरणालय में उपायुक्त और एसपी की संयुक्त अध्यक्षता में जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक आयोजन हुई. शांति समिति में दुर्गा पूजा ससमन्वय समिति के सदस्य और सभी पूजा पंडाल के अध्यक्ष सचिव तथा जिला के सभी पदाधिकारी और पुलिस पदाधिकारी मौजूद रहे.

बैठक में इस वर्ष भी धूमधाम और विधि व्यवस्था को विशेष ख्याल रखते हुए दुर्गा पूजा का आयोजन किया जाएगा. पूजा के दौरान जुलूस में आपत्तिजनक गाना नहीं बजेगा. इसके अलावा साफ सफाई बिजली व्यवस्था पंडाल में अग्निशमन की व्यवस्था आदि चीजों का विशेष ख्याल रखा जाएगा.

एसपी सौरभ ने कहा कि दुर्गा पूजा को लेकर सिमडेगा पुलिस पूरी तरह से अलर्ट है. विधि व्यवस्था को लेकर जगह-जगह पर पुलिस बल की प्रति नियुक्ति की जाएगी. इसके अलावा सादे लिबास और ड्रोन कैमरा के माध्यम से नजर रखी जाएगी, ताकि किसी प्रकार की कोई भी गड़बड़ी हो तो उसके उपर कारवाई की जा सके.

उपायुक्त अजय कुमार सिंह ने कहा कि दुर्गा पूजा को लेकर सभी पूजा पंडाल और अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए हैं ताकि पूजा के दौरान किसी प्रकार की कोई भी परेशानी ना हो.

Patna Ravan Dahan 2026: गांधी मैदान में रावण वध समारोह में...

Patna Ravan Dahan 2026: बिहार की राजधानी पटना के गांधी मैदान में विजयादशमी के अवसर पर श्री रामलीला महोत्सव एवं रावण वध समारोह-2026 का...

Samrat Choudhary Durga Puja Visit: बदुआ नदी के तट पर बनेगा...

Samrat Choudhary Durga Puja Visit: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने मंगलवार को बांका जिले के तेलडीहा दुर्गा मंदिर और तारापुर के असरगंज स्थित...

Bihar MLC Election: तिरहुत शिक्षक-स्नातक सीटों पर NDA की जीत का...

Bihar MLC Election, मुजफ्फरपुर: बिहार में शिक्षक और स्नातक निर्वाचन क्षेत्रों के विधान परिषद चुनाव को लेकर राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है। भारतीय...