बोकारोः विश्व मानसिक स्वास्थ दिवस पर ANM हॉल में सेमिनार आयोजन किया गया. जिसमें बोकारो के सिविल सर्जन ने कार्यक्रम की शुरुआत की. उन्होंने कहा की मानसिक स्वास्थ्य आज सबसे बड़ा मुद्दा है. तनाव के कारण बड़ी संख्या में युवा आबादी इसका शिकार हो रहे है. इसी कारण आज के युवा पीढ़ी के लोग आत्महत्या कर रहे हैं. जरूरत है लोगों को मानसिक रूप से मजबूत करने की मानसिक स्वास्थ्य संबंधी मुद्दों पर लोगों में जागरूकता फैलाने के लिए विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने हर साल 10 अक्टूबर को मानसिक स्वास्थ्य दिवस मनाता है.
सिविल सर्जन ने कहा कि रिपोर्ट के अनुसार आज करीब 1 मिलियन से अधिक लोग मानसिक विकास के साथ जी रहे हैं. जिसके फलस्वरूप प्रत्येक 40 सेकंड में एक व्यक्ति आत्महत्या करके खुद की जान का दुश्मन बनता जा रहा है. ज्यादतर मानसिक रोगों में से लगभग 50 फीसदी मामले 14 वर्ष की आयु तक शुरू होते हैं. ऐसे में इस समरस्या की तरफ हमें खास ध्यान देनी की जरुरत है.
वहीं मनोचिकित्सक डॉ प्रशांत कुमार मिश्रा ने बताया कि सकारात्मक सोच है, तो मानसिक बीमारी दूर है. लोगों को परिवार के बीच रहकर इसका इलाज करना चाहिए लोगों को सकारात्मक सोच रहना चाहिए मानसिक समस्याओं के सुझाव के लिए भारत सरकार व राज्य सरकार द्वारा एक हेल्पलाइन नंबर 14416 जारी की गई. जो कोई भी व्यक्ति इस नंबर पर बात कर सुझाव ले सकते हैं. आपको नकारात्मक में भी सकारात्मकता ढूंढनी चाहिए.
रिपोर्टः चुमन कुमार


