मानसिक बीमारी से परेशान महिला ने की आत्महत्या

बोकारो : मानसिक बीमारी से परेशान एक महिला ने आत्महत्या कर ली। घटना बोकारो के हरला थाना क्षेत्र के सेक्टर 9 ए की गली नम्बर 8 क्वार्टर संख्या 1578 की है। महिला ने छत के ऊपर लगाए गए पाइप लाइन में फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस मौके पर पहुंच कर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले की जांच शुरू कर दी है।

हरला थाना के पुलिस अधिकारी विजय कुमार ने बताया कि महिला मानसिक रूप से बीमार थी। जिसकी लम्बे अर्से से इलाज चल रहा था। यह घटना आज सुबह लगभग 6 से 7 बजे की बताई जा रही हैं।

मृतिका की पति ने बताया कि मृतिका जानकी देवी अपने आवास के मुख्य दरवाजे पर ताला लगाकर छत पर चली गयी। जब मैं आया तो ताला बंद देखा, पता करने पर भी किसी ने जानकारी नहीं दी। बाद में छत पर गया तो देखा की वो आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी हमने पुलिस को दी। उन्होंने कहा कि वे मानसिक स्वास्थ्य की रोगी थी। फिलहाल पुलिस मामले की जांच शुरू कर दिया है।

रिपोर्ट : चुमन

रंजीत यादव ने मांझी को बताया ‘शिखंडी’, कहा- अपने ही बेटा,...

गयाजी : बिहार की राजनीति में शब्दों की मर्यादा एक बार फिर सवालों के घेरे में है। अतरी के पूर्व राजद विधायक रंजीत यादव...

Jamshedpur Congress Protest: आखिर क्यों घेरा गया जुगसलाई नगर परिषद कार्यालय?...

Jamshedpur Congress Protest: मंगलवार को जुगसलाई इलाके में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बुनियादी नागरिक सुविधाओं की मांग को लेकर विरोध प्रदर्शन किया और नगर परिषद कार्यालय...

जूनियर डॉक्टरों के आंदोलन के बीच PMCH अस्पताल के सुपरिटेंडेंट ने...

पटना : राजधानी के पटना मेडिकल कॉलेज और अस्पताल (PMCH) में जूनियर डॉक्टरों के आंदोलन के बीच अस्पताल के सुपरिटेंडेंट डॉ. राजीव कुमार सिंह...