बाबूलाल मरांडी ने राज्यपाल को पत्र लिखकर राज्य में राष्ट्रपति शासन लागू करने का किया आग्रह

रांची :बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने राज्यपाल को पत्र लिखकर झारखंड में राष्ट्रपतिशासन लगाने का मांग की है दरअसल बाबूलाल ने लिखा है कि झारखंड में संवैधानिक तंत्र विफल हो गया है.

राज्य में मनी लॉन्ड्रिंग और भ्रष्टाचार की जांच कर रही जांच एजेंसियों के प्रति राज्य सरकार और उसके अधिकारियों का रवैया ठीक नहीं है ,बाबूलाल मरांडी ने कहा की जांच एजेंसियां 2022 से राज्य के मुख्य सचिव के कार्यालय को पत्र लिख रही हैं और उनसे कार्रवाई करने का अनुरोध कर रही हैं, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हो रही है.मनी लांड्रिंग के कुछ मामलों में ईडी की तरफ से कई अनुरोध भेजे गए हैं, लेकिन उन पर ना कोई कार्रवाई हुई और न ही जवाब दिया गया.

बाबूलाल मरांडी ने क्या लिखा पत्र में

बाबूलाल मरांडी ने कहा की अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई करने के दस से अधिक मामले लंबित है साथ ही मुख्य सचिव के कार्यालय में भ्रष्टाचार के मामलों में उच्च अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई करने के दस से अधिक मामले लंबित हैं.

जांच एजेंसियों को न तो कोई जवाब दिया गया है और न ही कोई कार्रवाई की गई है, खासकर उन मामलों में, जहां एजेंसियों की ओर उक्त अनुरोध के साथ भारी सबूत उपलब्ध कराए गए हैं.बाबूलाल ने कहा कि इसे लेकर उन्होंने मुख्य सचिव के साथ-साथ मुख्यमंत्री को भी पत्र लिखा था, लेकिन दोनों में से किसी ने कोई जवाब नहीं दिया. इससे यह साबित होता है कि राज्य सरकार सक्रिय रूप से आरोपी व्यक्तियों को बचा रही है.

सरकार संविधान की मूल भावना के विपरीत कार्य कर रही है, जिसके कारण संवैधानिक तंत्र टूट गया है. बाबूलाल ने राज्यपाल से मामले में तत्काल हस्तक्षेप करने और राज्य में राष्ट्रपति शासन लगाने की मांग की है.

संविधान की मूल भावना का हुआ हनन : बाबूलाल मरांडी

पत्र के दौरान बाबूलाल मरांडी ने कहा है कि इस तरह के व्यवहार से राज्य सरकार के की ओर से संविधान की मूल भावना के विपरीत कार्य करने की वजह से संवैधानिक तंत्र टूट गया है और संविधान की मूल भावना का हनन हुआ है.

ऐसे में कानून के प्रावधानों का खुलेआम उल्लंघन करने वाले हेर फेर या कानून के तहत दिए जाने वाले कार्यों को गुप्त रूप से दबाने या देरी करना प्रतीत होता है.बाबूलाल मरांडी ने इस स्थिति को देखते हुए राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन से तत्काल आवश्यक और सुधारात्मक कदम उठाने का आग्रह किया है.

बाबूलाल मरांडी पहले हो जाए स्थिर :  कांग्रेस

बाबूलाल मरांडी ने राज्यपाल को पत्र लिखा है जिसके बाद राज्य की सियासी सर गर्मी तेज हो गई है कांग्रेस ने बाबूलाल मरांडी पर कई आरोप लगाए हैं कांग्रेस के महासचिव राकेश सिन्हा ने कहा है कि पहले बाबूलाल मराठी रघुवर दास के खिलाफ पत्र लिखा करते थे और अब वह महागठबंधन के खिलाफ पत्र लिख रहे हैं तो पहले भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी को स्थिर हो जाना चाहिए.

आगे कांग्रेस के महासचिव राकेश सिन्हा ने कहा कि बाबूलाल मरांडी ने राज्यपाल को आखिर पत्र क्यों लिखा उन्हें राष्ट्रपति को पत्र लिखना चाहिए और बताना चाहिए कि किस तरीके से राज्य में ईडी का दुरुपयोग किया जा रहा है साथ ही ईडी में चयन भारतीय जनता पार्टी के द्वारा की जा रही है.

Saran Flood News 2026: बाढ़ प्रभावित इलाकों में राहत-बचाव कार्य तेज,...

Saran Flood News 2026: सारण जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में जिला प्रशासन की ओर से राहत एवं बचाव कार्य लगातार जारी है। बाढ़...

Chutupalu Valley Accident: चुटुपालू घाटी में तेज रफ्तार ट्रेलर का कहर,...

Chutupalu Valley Accident: झारखंड के रामगढ़ जिले में रांची-पटना मुख्य मार्ग पर स्थित चुटुपालू घाटी में एक बार फिर भीषण सड़क दुर्घटना हुई है।...

Patna High Court New Chief Justice: दिल्ली से कर्नाटक और अब...

Patna High Court New Chief Justice: करीब दो महीने के इंतजार के बाद पटना हाईकोर्ट को नियमित मुख्य न्यायाधीश मिल गया है। दिल्ली हाईकोर्ट...