Commercial Advertisment

आपने राष्ट्र सेवा की जो शपथ ली है, उसे पूरी निष्ठा के साथ निर्वहन करेंगे: मुख्यमंत्री

रांची: आज आपके लिए अत्यंत गर्व का दिन है। आप एक नई जिंदगी की शुरुआत करने जा रहे हैं। अब आपको कर्तव्य पथ पर चलना है। मुझे पूरा विश्वास है कि आपने यहाँ जो राष्ट्र सेवा की शपथ ली है, उसपर आप खरा उतरेंगे। मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन झारखंड पुलिस अकादमी, हजारीबाग में 7 वीं से 10 वीं बैच के 39 प्रशिक्षु पुलिस उपाधीक्षकों और 14 जिला समादेष्टाओं, गृह रक्षा वाहिनी के दीक्षांत समारोह को संबोधित कर रहे थे। इस अवसर पर उन्होंने परेड का निरीक्षण किया और सलामी ली। उन्होंने सभी प्रशिक्षु पदाधिकारियों और उनके अभिभावकों को नई शुरुआत के लिए बधाई और शुभकामनाएं दी। इससे पूर्व मुख्यमंत्री ने शहीद स्मारक पर माल्यार्पण कर अमर शहीद जवानों को नमन किया।

प्रशिक्षण से बढ़ेगा आत्म बल औऱ विश्वास

मुख्यमंत्री ने कहा कि अपने यहां जो कठिन प्रशिक्षण प्राप्त किया है, वह आपके जीवन में ऐतिहासिक कार्य के रूप में अंकित होगा। प्रशिक्षण से आपका आत्मबल और विश्वास बढ़ेगा।यह आपकी कार्य कुशलता को बढ़ाएगा। खासकर प्रशिक्षण के दौरान आपने जो सीखा है, वह कर्तव्यों के निर्वहन के दौरान जो चुनौतियां मिलेगी उससे निपटने में मददगार साबित होगा।

आपकी सेवा आम नागरिकों को समर्पित है

मुख्यमंत्री ने प्रशिक्षु अधिकारियों से कहा कि आपकी सेवा आम नागरिकों को समर्पित है। आप सभी इस बात से भली -भांति वाकिफ हैं कि झारखंड की गिनती पिछड़े राज्यों में होती है। यहां के लोग काफी भोले- भाले, सीधे और सरल होते हैं। वे जब आपके पास अपनी परेशानियों को लेकर आएंगे तो आपसे उम्मीद है कि उनकी समस्याओं को पूरी संवेदनशीलता के साथ सुनेंगे और उसका समाधान करेंगे।

ग्रामीण नौजवानों के लिए आइकॉन बनें

मुख्यमंत्री ने कहा कि आज बड़ी संख्या में ग्रामीण क्षेत्र के युवा बड़े- बड़े पदों पर आ रहे हैं ।वे अपनी मेहनत और लगन से अपना अलग मुकाम बना रहे हैं। आपने पुलिस सेवा में आकर जो उपलब्धि हासिल की है, वह युवाओं के लिए प्रेरणा का काम करेगा। मेरा मानना है कि आप ग्रामीण नौजवानों के लिए आइकन बनें।इस अवसर पर एसटीएफ जवान बबलू नायक और अभिजीत ने खुद से उकेरी गई मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन की खूबसूरत तस्वीर उन्हें सप्रेम भेंट की।

इस अवसर पर विधायक श्री उमाशंकर अकेला और सुश्री अंबा प्रसाद, गृह विभाग के अपर मुख्य सचिव श्री अविनाश कुमार, पुलिस महानिदेशक श्री अजय कुमार सिंह, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव श्रीमती वंदना दादेल, मुख्यमंत्री के सचिव श्री विनय कुमार चौबे, अपर पुलिस महानिदेशक, प्रशिक्षण श्रीमती प्रिया दुबे, पुलिस महानिरीक्षक, प्रशिक्षण श्री मनोज कौशिक, झारखंड पुलिस अकादमी के संयुक्त निदेशक- सह -पुलिस उपमहानिरीक्षक श्री संजय रंजन सिंह समेत कई वरीय पुलिस पदाधिकारी और जिला प्रशासन के अधिकारी मौजूद थे।

Bihar Tallest Sardar Patel Statue: बिहार में स्थापित होगी सरदार पटेल...

Bihar Tallest Sardar Patel Statue, पटना: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर बड़ा ऐलान किया है। उन्होंने कहा...

Chirag Paswan Birthday: जन्मदिन पर भावुक हुए चिराग पासवान, पिता रामविलास...

Chirag Paswan Birthday, पटना: केंद्रीय मंत्री और लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान ने अपना जन्मदिन पटना में पार्टी नेताओं और...

Giridih Environment Awareness Campaign: गिरिडीह में बीएड प्रशिक्षुओं की अनूठी पहल,...

Giridih Environment Awareness Campaign: पर्यावरण संरक्षण और सोशल मीडिया के सकारात्मक इस्तेमाल को लेकर गिरिडीह के के.एन. बक्शी कॉलेज ऑफ एजुकेशन के बीएड प्रशिक्षुओं...