पटना : गांजा तस्करों पर दी दबिश – पटना पुलिस की लाख कोशिशें के बावजूद राजधानी में मादक पदार्थों की तस्करी का मामला थमने का नाम नहीं ले रहा है। एक बार फिर से पटना पुलिस ने गांजा तस्करों पर दबिश दी है। पटना के सिटी एसपी संदीप सिंह ने प्रेस कांफ्रेंस करके जानकारी दी। परसा बाजार थाना क्षेत्र में पुलिस ने दो गांजा तस्करों को को गिरफ्तार किया है। इनके पास से साढ़े 10 किलो गांजा जब्त किया गया है।
पटना पुलिस ने गांजा तस्करों पर दी दबिश, 2 गिरफ्तार
जयराम राय और सरोज कुमार मूल रूप से वैशाली के राघोपुर के रहने वाले हैं जो गया से गांजा के खेप लेकर चले थे। फिलहाल पूरे गिरोह की छापेमारी गिरफ्तारी के लिए पुलिस मामले की आगे की जांच और छानबीन में जुट गई है।
चंदन कुमार तिवारी की रिपोर्ट

















