भारत ने अफगानिस्तान को आठ विकेट से हराया

रांची: कप्तान रोहित शर्मा की रिकॉर्डतोड़ पारी और जसप्रीत बुमराह के चौके की बदौलत भारत ने विश्व कप 2023 में अफगानिस्तान को आठ विकेट से पराजित किया.

रोहित ने अपनी पारी के दौरान रिकार्ड्स की झड़ी लगा दी. नई दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में अफगानिस्तान ने जीत के लिए भारत के सामने 273 रनों का लक्ष्य रखा, जिसे भारत ने 34 ओवेरों में दो विकेट के नुकसान पर हासिल कर लिया.

भारत के लिए पारी की शुरुआत रोहित शर्मा और ईशान किशन ने की. दोनों ने तेजी से रन जुटाए. पहले विकेट के लिए दोनों ने 156  रनों की साझेदारी की. दोनों ने खुल कर बल्लेबाजी की. इशान किशन पहले विकेट के रूप में आउट हुए. उन्होंने 47 गेंदों पर 47 रन बनाए.

इशान ने 5 चौके और 2 छक्के लगाए. इससे पहले अफगानिस्तान ने निर्धारित 50 ओवेरों में 272 रन बनाए थे. जसप्रीत बुमाराह ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 39 रन पर 4 विकेट लिए

इन सब के बीच रोहित शर्मा रिकार्ड्स पर रिकार्ड्स तोड़े चले जा रहे थे. सबसे पहले रोहित शर्मा ने क्रिस गेल के सभी फॉरमेट को मिलाकर 553 छक्के लगाने के रिकॉर्ड को तोड़ा.

शतक जड़ते ही वो विश्व कप में सबसे ज्यादा सेंचुरी लगाने वाले बैटर बन गए. सचिन के 6 शतक थे, इस शतक के साथ रोहित के 7 शतक हो गए. रोहित शर्मा ने अपना शतक 63 गेंदों में लगाया, इसी के साथ वो वर्ल्ड कप में सबसे तेज शतक लगाने वाले भारतीय बल्लेबाज बन गए.

इससे पहले विश्व कप में कपिल देव के नाम फास्टेस्ट सेंचुरी लगाने का रिकॉर्ड था. कपिल ने 72 गेंदों में शतक लगाया था. विश्व कप में सबसे तेजी से 1000 रन बनाने के मामले में रोहित, डेविड वार्नर के साथ टॉप पर पहुँच गए हैं. दोनों ने 19-19 पारी में वर्ल्ड कप में अपने 1000 रन पूरे किए.

 

Saffrn

Trending News

Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img