अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर आयोजित महिला सशक्तिकरण पखवाड़ा में बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए सांसद प्रतिनिधि Dhananjay Kumar Putush, कहा- कौशल प्रशिक्षण से महिलाएं बनें आत्मनिर्भर

Ramgarh: मुख्यमंत्री सारथी योजना अंतर्गत सक्षम झारखंड कौशल विकास योजना के तहत एक्सेल डेटा सर्विसेज, राँची रोड रामगढ़ में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महिला सशक्तिकरण पखवाड़ा का शुभारंभ 09 मार्च 2026 को एक विशेष शिविर आयोजित कर किया गया।

बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए सांसद प्रतिनिधि Dhananjay Kumar Putush

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सांसद प्रतिनिधि Dhananjay Kumar Putush तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में किशोर एक्सपोर्ट प्राइवेट लिमिटेड, राँची के कुलदीप कुमार उपस्थित रहे।इस अवसर पर सेंटर के ट्रेनीज़ के बीच विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। स्वास्थ्य शिविर के माध्यम से बीपी, शुगर एवं वजन की जांच की गई। साथ ही एक नुक्कड़ नाटक के माध्यम से महिलाओं को जागरूक, सतर्क एवं स्वावलंबी बनने के लिए प्रेरित किया गया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सांसद प्रतिनिधि धनंजय कुमार पुटूस ने युवाओं को कौशल प्रशिक्षण के माध्यम से आत्मनिर्भर बनने का संदेश दिया तथा।

सैनिटरी पैड का किया गया वितरण

इस अवसर पर एक्सेल डेटा सर्विसेज के कर्मचारियों द्वारा महिलाओं के बीच सैनिटरी पैड का वितरण भी किया गया। कार्यक्रम के अंत में सेंटर मैनेजर अरविंद कुमार, सेंटर इंचार्ज सुशील कुमार कुशवाहा तथा प्लेसमेंट मैनेजर नेहा सिंह ने महिलाओं को सशक्त एवं आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित किया तथा सेंटर में चल रहे विभिन्न ट्रेड एवं प्रशिक्षण सुविधाओं की जानकारी दी। इस दौरान कई युवाओं ने जॉब ओरिएंटेड कोर्स में रुचि दिखाई।

Bihar Flood 2026: बिहार बाढ़ पर CM सम्राट चौधरी का बड़ा...

Bihar Flood 2026, पटना: मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी ने मंगलवार को लोक सेवक आवास स्थित ‘संकल्प’ सभागार में बाढ़ 2026 की स्थिति और इससे...

Bobby Kumar Asian Games 2026: बिहार के बॉबी कुमार ने रचा...

Bobby Kumar Asian Games 2026, पटना: एशियन गेम्स 2026 में सेपकटकरा की मेंस क्वाड्रेट स्पर्धा में कांस्य पदक जीतकर उपलब्धि हासिल करने वाले बिहार...

Leshi Singh Electricity Schemes Review: पटना-नालंदा की बिजली योजनाओं पर लेशी...

Leshi Singh Electricity Schemes Review, पटना: भवन निर्माण विभाग की मंत्री श्रीमती लेशी सिंह की अध्यक्षता में मंगलवार को विश्वेश्वरैया भवन स्थित कार्यालय कक्ष...