दिल्ली से Ranchi आ रही फ्लाइट अचानक कोलकाता डायवर्ट…

Jharkhand: झारखंड में बीते तीन दिनों से बारिश की संभावना बन रही है और आज यानी 10 मार्च को मौसम सुबह से ही थोड़ा बदला नजर आ रहा है जिसका असर आज Ranchi आने वाली फ्लाइट्स पर भी पड़ रहा है। बता दें खराब मौसम के कारण दिल्ली से Ranchi आने वाली एयर इंडिया एक्सप्रेस की फ्लाइट संख्या IX-1046 को कोलकाता डायवर्ट कर दिया गया। फ्लाइट बुधवार सुबह करीब 9.25 बजे रांची एयरपोर्ट पर उतरने वाली थी लेकिन मौसम को देखते हुए फिलहाल इसे रोक दिया गया है।

रांची में नहीं हो पाई लैंडिंग

मिली जानकारी के अनुसार फ्लाइट Ranchi पहुंचने के बाद कुछ समय तक आसमान में चक्कर लगाती रही, खराब मौसम के कारण रांची एयरपोर्ट पर लैंडिंग संभव नहीं हो सकी। लेकिन विजिबिलिटी बेहतर नहीं होने के कारण पायलट ने सुरक्षा के मद्देनजर विमान को कोलकाता डायवर्ट करने का निर्णय लिया।

मौसम खराब होने की वजह से फ्लाइट्स डिले होने के कारण यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। लेकिन बीते महीने रांची खराब मौसम में उड़ान भरी फ्लाइट क्रैश हो गई जिसके बाद फाल्इट्स की लैंडिंग को ध्यान में रखा जा रहा है। मौसम सामान्य होने के साथ परिस्थिति भी सामान्य हो जाएगी।

 

यह खबर शेयर करें
FacebookXTelegram

Ranchi Airport News: खराब मौसम से विमान सेवा प्रभावित, 9 फ्लाइट...

 रांची एयरपोर्ट पर खराब मौसम के कारण रविवार को विमान परिचालन प्रभावित रहा। नौ विमान देरी से पहुंचे, जबकि इंडिगो की कोलकाता-रांची फ्लाइट रद्द...

मिथिला की संस्कृति और बिहार के विकास पर सम्राट चौधरी का...

पटना: बिहार की सांस्कृतिक विरासत को सम्मान देने और मिथिला की पहचान को नई पीढ़ी तक पहुंचाने की दिशा में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने...

RIMS Land Scam: यूपी के गोरखपुर पहुंची झारखंड ACB की टीम,...

 RIMS जमीन घोटाला मामले में झारखंड ACB ने यूपी के गोरखपुर में पूर्व जिला अवर निबंधक वैभवमणि त्रिपाठी के आवास पर छापेमारी की। कई...