Breaking : बांका में 60 लाख से अधिक का शराब बरामद

बांका : बिहार के बांका से एक बड़ी खबर आ रही है। बिहार में शराबबंदी के बावजूद भी शराब रूकने का नाम नहीं ले रहा है। बिहार सहित पटना में आए दिन शराब की बड़ी खेप बरामद की जा रही है। ताजा मामला बिहार के बांका से है। बांका में 60 लाख से ऊपर का शराब बरामद हुआ है। इंडियन ऑयल गैस कंटेनर से बांका उत्पाद विभाग की टीम ने झारखंड-बिहार भलजोर चैक पोस्ट से टेंकर को पकड़ा है। मोके से चालक फरार हो गया है। मिली जानकारी के अनुसार उत्पाद विभाग इसकी जांच कर रही है।

जांच के दौरान टैंकर के चैंबर से 500 शराब पेटी बरामद हुई हैं। बाद में टैंकर की जांच करने पर पूरा टैंकर विदेशी शराब की कार्टून से भरा मिला। उत्पाद विभाग की टीम टैंकर जब्त करते हुए बांका लायी है। वहीं वाहन का कागज लाने का बहाना बनाकर चालक फरार हो गया।

दीपक कुमार सिंह की रिपोर्ट

https://22scope.com 

https://youtube.com/22scope

NTA New Rules 2027: जेईई मेन आवेदन में लाइव फोटो अनिवार्य,...

NTA वर्ष 2027 से प्रवेश परीक्षाओं की आवेदन प्रक्रिया में बदलाव की तैयारी कर रहा है। जेईई मेन में लाइव फोटो, आधार सत्यापन, फिंगरप्रिंट...

JPSC Scam: चचेरे भाई को पास कराने के लिए 20 लाख...

 JPSC भर्ती धांधली मामले में CID जांच के दौरान चचेरे भाई को पास कराने के लिए 20 लाख की कथित डील और पूर्व चेयरमैन...

JPSC Scam: पतंजलि IAS एकेडमी के संचालक संजीत कुमार को झटका,...

 झारखंड में JPSC भर्ती परीक्षा धांधली मामले में पतंजलि IAS एकेडमी के संचालक संजीत कुमार की नियमित जमानत याचिका खारिज। CID के अनुसार, 119...