बोकारोः झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) बोकारो जिला समिति के द्वारा सेक्टर 1 स्थित आवासीय कार्यालय में जिला अध्यक्ष हीरालाल माझी के अध्यक्षता में बैठक का आयोजन किया गया. इस बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में योगेंद्र महतो उपस्थित रहे. इस मौके पर योगेंद्र महतो ने कहा कि नव चयनित पार्टी के विभिन्न मोर्चे के पदाधिकारी क्रमश महिला मोर्चा, युवा मोर्चा, अल्पसंख्यक मोर्चा, व्यापारिक मोर्चा, छात्र मोर्चा को सम्मानित किया गया है. पार्टी को कैसे मजबूत किया जाए, इसको लेकर बैठक का आयोजन किया गया है. सबकी जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं. इस बैठक में संगठन के विस्तार करने, सरकार के संचालित योजनाओं को हर घर तक पहुंचाने पर चर्चा हुई है.
रिपोर्टः चुमन कुमार


















