Smuggling : कार से भारी मात्रा में शराब के साथ 2 तस्कर गिरफ्तार

गोपालगंज : गोपालगंज उत्पाद विभाग पुलिस ने वाहन जांच के दौरान डस्टर कार से जहां भारी मात्रा में शराब जब्त किया है। वहीं इस मामले में पुलिस ने दो शराब तस्कर को गिरफ्तार किया गया है। यह शराब यूपी से दरभंगा के लिए लाई जा रही थी। यह कारवाई उत्पाद विभाग ने कुचायकोट के बल्थरी चेकपोस्ट पर की है।

 

कार से भारी मात्रा में शराब के साथ 2 तस्कर गिरफ्तार

उत्पाद अधीक्षक राकेश कुमार ने बताया कि शराब अधिनियम के तहद कुचायकोट के बलथरी चेकपोस्ट पर यूपी से आने वाली सभी गाड़ियों की संघन तलाशी किया जा रहा था। उसी दौरान यूपी नंबर की डस्टर कार की तलाशी लिया गया तो उसमे तहखाना बना कर रखे गए 960 पीस अंग्रेजी शराब बरामद हुआ। इस मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। दोनों गिरफ्तार धनंजय कुमार और अखिलेश सिंह सीवान जिले के रहने वाले हैं। पूछताछ के दौरान धनंजय कुमार अपने के सीआईएफ का जवान बात रहा था। यह शराब की तस्करी यूपी से दरभंगा के लिए किया जा रहा था।
गिरफ्तार दोनो शराब तस्कर से पुलिस पूछताछ कर न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है।

सुशील श्रीवास्तव की रिपोर्ट

https://22scope.com

https://youtube.com/22scope

Jharkhand Property Tax: एजेंसियां हटने के बाद नगर निकायों में टैक्स...

 झारखंड में राजस्व संग्रह एजेंसियों का करार खत्म होने के बाद प्रॉपर्टी टैक्स, वाटर यूजर चार्ज और ट्रेड लाइसेंस फीस की वसूली प्रभावित हुई...

JPSC Scam: 500 अभ्यर्थियों की नियुक्ति में फर्जीवाड़े के संकेत, CID...

 झारखंड JPSC परीक्षा धांधली मामले में CID करीब डेढ़ दर्जन सफल अभ्यर्थियों की Money Trail खंगाल रही है। जांच में 500 नियुक्तियों में फर्जीवाड़े...

CTET 2026: सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद परीक्षा स्थगित, आवेदन...

 CBSE ने CTET 2026 के 22वें संस्करण को फिलहाल स्थगित कर दिया है। पात्र अभ्यर्थियों के लिए आवेदन विंडो 25 अगस्त से 1 सितंबर...