जेल में कैदियों के हाथों बने समान को बेचने के लिए जेल गेट पर बनेगा बिक्री केंद्र

मोतिहारी : खून से सने हाथ अब अपने हुनर के कारण एक नई पहचान पाने लगा है। कल तक जिन हाथों में हथियार थे अब वो अपनी कारीगिरी दिखा रहे हैं। जेल में बन रहे समान को अब उद्योग का दर्जा दे दिया गया है। इसके लिए बाकायदा मुक्ति ब्रांड के नाम से लोगों बनाया गया है। अब सेंट्रल जेल मोतिहारी में बंद कैदियों के हाथों से बने सामान की बिक्री के लिए जेल गेट के पास एक स्थाई बिक्री केन्द्र खोली जाएगी। सेंट्रल जेल के गेट पर बिक्री केंद्र खोलने के लिए जगह उपलब्ध करवा दिया गया है।

हाल के दिनों में जेल आईजी के पहल पर जेल उद्योग के लिए मुक्ति नाम से बने लोगों का उद्घाटन मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पटना में किया था। उसके बाद अब मोतिहारी जेल में बन रहे जूट के फ़ाइल फोल्डर, विभिन्न कलाकृति, साबुन और पेंटिंग इत्यादि सामानों को बेचने के लिए स्टॉल खोलने के लिए जेल प्रशासन को जगह एलाट कर दिया गया है। बता दें कि मोतिहारी जेल में बंद कैदियों के हाथों बन रहे सामान की इन दिनों काफी चर्चा हो रही है। पटना में हुए प्रदर्शनी में भी मोतिहारी जेल के कैदियों द्वारा बनाए गए सामानों की तारीफ हुई थी।

बता दें कि जेल में बंद कैदियों के हाथों बने सामानों को और ज्यादा बड़ा मार्केट देने के लिए फ्लिपकार्ट और अमेजन जैसे साईट के माध्यम से बेचने की तैयारी चल रही है। मोतिहारी के डीडीसी सह जेल के वरीय पदाधिकारी समीर सौरभ ने बताया कि जेल के कैदियों के हाथों बने सामान और विभिन्न कलाकृतियों के बिक्री से हासिल पैसों का उपयोग जेल में बंद कैदियों के वेलफेयर में खर्च किया जाएगा।

राजीव रंजन की रिपोर्ट

https://22scope.com

https://youtube.com/22scope

Jairam Mahto Anticipatory Bail: जयराम महतो समेत चार को मिली राहत,...

Jairam Mahto Anticipatory Bail: डुमरी विधायक जयराम महतो को सोमवार को अदालत से बड़ी राहत मिली। धनबाद एमपी/एमएलए कोर्ट के विशेष न्यायाधीश दुर्गेश चंद्र...

Patna Ganesh Utsav 2026: गणेश उत्सव में शामिल हुए CM सम्राट...

Patna Ganesh Utsav 2026: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी सोमवार को पटना में महाराष्ट्र मंडल की ओर से आयोजित श्रीगणेश उत्सव पूजा में शामिल हुए। सरपेंटाइन...

Seva Sankalp Kayakalp Abhiyan: बिहार के सरकारी अस्पतालों में बड़ा बदलाव,...

Seva Sankalp Kayakalp Abhiyan, पटना: बिहार के सरकारी स्वास्थ्य संस्थानों में मरीजों को बेहतर और सुविधाजनक माहौल उपलब्ध कराने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने...