भू-माफियाओं के खिलाफ ग्रामीणों का आंदोलन शुरु, जानिए भू-माफियाओं के खिलाफ क्यों पहुंचे जिला मुख्यालय

धनबादः जिले के गोविंदपुर प्रखंड में एक ऐसे सरकारी जमीन पर भू-माफियाओं ने कब्जा जमाने का प्रयास शुरू कर दिया है. जहां 200 दलित परिवार कई दशकों से निवास करते आ रहे हैं. इतना ही नहीं वहां दर्जनों की संख्या में पीएम आवास का लाभ भी स्थानीय लोगों को मिला है. साथ ही पहले से वहां एक सरकारी आंगनवाड़ी केंद्र भी संचालित है. बावजूद भू-माफियाओं ने जमीन पर दावा करते हुए ग्रामीणों को नोटिस भिजवाया है. इसके विरोध में जिला मुख्यालय रणधीर वर्मा चौक पर दर्जनों की संख्या में स्थानीय जनप्रतिनिधियों के नेतृत्व में ग्रामीण पहुंचे और धरना प्रदर्शन किया.

ग्रामीणों का कहना है कि तत्कालीन उपायुक्त ने 2011 में ही उक्त 14 एकड़ जमीन को सरकारी जमीन घोषित करते हुए सरकारी बोर्ड लगवाया था, जो आज भी मौजूद है. बावजूद एक एम यादव नामक जमीन माफिया के नाम से ग्रामीणों को नोटिस भिजवाया जा रहा है. कहीं ना कहीं इसमें अंचल कार्यालय की मिली भगत से सरकारी जमीन को भूमाफियाओं के हवाले करने की कोशिश की गई है.

जिसके वजह से दर्जनों दलित परिवारों का आशियाना चीन के कगार पर आ गया है. ऐसे में लोगों ने जिला प्रशासन से मांग की कि उक्त जमीन पर भूमाफियाओं के कब्जे को न होने दिया जाए एवं उचित जांच कर उक्त नोटिस को निरस्त किया जाए. अगर किसी ने अपने नाम पर जमाबंदी कायम हुई है, तो उस जमाबंदी को भी रद्द करवाया जाए. अन्यथा ग्रामीण उग्र आंदोलन के लिए बाध्य होंगे.

रिपोर्टः राजकुमार जायसवाल

Ramgarh Naya Mod Giddi Road: ग्रामीणों की शिकायत पर एक्शन, उपायुक्त...

Naya Mod Giddi Road, रामगढ़: नया मोड़ से गिद्दी तक जर्जर हो चुकी सड़क को लेकर ग्रामीणों की शिकायत के बाद बुधवार को रामगढ़...

Bihar Sports Injury Center: LNJP अस्पताल में खिलाड़ियों के लिए तैयार...

Bihar Sports Injury Center, पटना: बिहार के खिलाड़ियों के लिए खेल के दौरान होने वाली गंभीर चोटों के इलाज को लेकर नई सुविधा शुरू...

Ranchi Encroachment Drive: अतिक्रमण हटाने पहुंचा प्रशासन तो भड़का विरोध, पत्थरबाजी...

Ranchi Encroachment Drive, रांची: शहर में अतिक्रमण हटाने का अभियान मंगलवार को दूसरे दिन भी जारी रहा। प्रशासन की टीम ने सुबह करीब 10...