पटना : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार हर रोज की भांति आज भी मुख्य सचिवालय पहुंचे। सबसे बड़ी बात यह रही कि सीएम आज अपने आवास से निकलर पैदल ही सचिवालय पहुंचे। जिसके बाद सुरक्षा में लगे लोगों के बीच कोतुहल का माहौल बन गया। हालांकि बाद में काफी देर बाद पता चला कि नीतीश कुमार आखिरकार अपने गाड़ी में ना बैठकर पैदल ही मुख्य सचिवालय पहुंचे हैं। साथ ही सीएम नीतीश सचिवालय के पास गिरे पेड़ को मुआयना करते दिखे। बता दें कि सोमवार की रात पटना में तेज आंधी के साथ बारिश भी हुई थी।
एसके राजीव की रिपोर्ट







