लूटकांड मामला : पटना पुलिस ने किया खुलासा, समान के साथ 2 गिरफ्तार

पटना : राजधानी में अपराधियों पर नकेल कसने की करवाई पटना पुलिस की जारी है। इसी कड़ी में घटना को अंजाम देकर फरार दो अपराधी को पुलिस ने लूट के समान के साथ गिरफ्तार किया है। इस पूरे मामल का खुलासा करते हुए पटना सदर एएसपी स्वीटी सेहरावत ने बताया कि पटना के गोपालपुर थाना क्षेत्र के संपतचक इलाके का है।

बता दें कि कचड़ा डंपिंग यार्ड सुनसान जगह पर 16 अक्टूबर को एक बेल्जियम से आए विदेशी पर्यटक गया से पटना पीएमसीएच में इलाज कराकर संपतचक पहुंचा। जहां कुछ अज्ञात युवकों ने ऑटो ड्राइवर के साथ मिलकर विदेशी पर्यटक को स्टेशन पहुंचने की बात कह ऑटो में बिठाया। इसके बाद गोपालपुर थाना इलाके के संपतचक डंपिग यार्ड सुनसान जगह ले जाकर पर्यटक के साथ मारपीट और डरा धमका कर लेपटॉप, कैमरा, हेड फोन, पावर बैंक और दो चार्जर लूट लिया।

दरअसल, पुलिस बैग को बरामद किया है। गिरफ्तार दोनों अपराधियों का नाम चंदन सिंह और कर्ण कुमार इलाहीबाग निवासी है। फिलहाल पुलिस इनके गैंग के बाकी सदस्य और इनके अपराधिक इतिहास को खंगालने में जुटी है। हालांकि एएसपी सदर ने कहा कि इस घटना से हमारे देश की छवि खराब हुई है। फिलहाल ऐसे अपराधियों पर पुलिस सख्त से सख्त कार्रवाई करेगी।

चंदन कुमार तिवारी की रिपोर्ट

https://22scope.com

https://youtube.com/22scope

Vikramshila Setu News: विक्रमशिला सेतु बंद होने से जहाजों पर बढ़ा...

Vikramshila Setu News, नवगछिया: भागलपुर और नवगछिया को जोड़ने वाले विक्रमशिला सेतु पर वाहनों का परिचालन बंद होने के बाद गंगा पार करने के...

Prashant Kishor News: जेपी आंदोलन का जिक्र कर प्रशांत किशोर ने...

Prashant Kishor News, सहरसा: जनसुराज पार्टी के संस्थापक प्रशांत किशोर ने शिक्षा में सुधार, पेपर लीक और बेरोजगारी के मुद्दों पर चल रहे आंदोलन...

Bihar Education Schemes: बिहार के सरकारी स्कूलों को मिलेगी नई सुविधा?...

Bihar Education Schemes, पटना: बिहार में शिक्षा विभाग से जुड़ी लंबित योजनाओं को समय पर पूरा करने के लिए विभाग ने सख्त रुख अपनाया...