तेजस्वी ने मां थावे मंदिर में किया पूजा, परिसर का सौंदर्यीकरण व विकास कार्यों का किया शिलान्यास

गोपालगंज : बिहार के डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव आज यानी गुरुवार को गोपालगंज पहुंचे। साथ ही अपने वादानुसार श्रद्धालुओं की भावना एवं सुविधा को देखते हुए गोपालगंज जिलान्तर्गत मां थावे मंदिर परिसर का 28.97 करोड़ की राशि से सौंदर्यीकरण एवं विकास कार्यों का शिलान्यास किया। उन्होंने थावे दुर्गा मंदिर में पूजा अर्चना करने के बाद रहसु भगत के मंदिर में भी पूजा अर्चना की।

डिप्टी सीएम ने थावे दुर्गा मंदिर परिसर में करीब 70 करोड़ के 19 योजनाओं का शिलान्यास किया।जिसमे मंदिर के सौंदर्यीकरण, सड़क व उप स्वास्थ्य केन्द्र निर्माण आदि शामिल है। इसके बाद डिप्टी सीएम ने थावे के होमगार्ड मैदान में लोगों से जनसंवाद किए और पटना के लिए रवाना हो गए। हालंकि इस बार भी उनके साथ उनकी पत्नी राजश्री मौजूद नहीं थी।

इस दौरान डिप्टी सीएम तेजश्वी यादव ने कहा कि पिछले साल हमलोगों ने घोषणा किया था कि 60 करोड़ से थावे मंदिर परिसर के पार्क तालाब सड़क इत्यादि निर्माण करने का काम करेंगे। जिसमें 30 करोड़ पर्यटन विभाग और 30 करोड़ आरसीडी विभाग के द्वारा निर्माण कार्य कराया जा रहा है। जिसका शुरुआत हो चुका है। साथ ही गोपालगंज में मेडिकल कालेज खोलने का हम लोगों ने घोषणा किया था। कैबिनेट से गोपालगंज के लिए मेडिकल कालेज पास हो गया है। जल्दी ही हथुआ में मेडिकल कालेज बनेगा। तीसरा काम गोपालगंज के झाझवा में ट्रामा सेंटर का आज शिलान्यास होने जा रहा है। उन्होंने कहा कि हमलोग जितना वादा किए थे सब पूरा कर रहे हैं। हमलोग काम करने वाले लोग हैं।

सुशील श्रीवास्तव की रिपोर्ट

https://22scope.com 

https://youtube.com/22scope

Bokaro Hydra Accident: हाइड्रा की चपेट में आने से साइकिल सवार...

Bokaro Hydra Accident: चास थाना क्षेत्र के जोधाडीह मोड़ पर राष्ट्रीय उच्च पथ-32 पर हाइड्रा की चपेट में आने से एक साइकिल सवार की...

 Crime News: भभुआ की सब्जी मंडी में चाकूबाजी, 24 वर्षीय युवक...

बिहार के कैमूर जिले के भभुआ की सब्जी मंडी में चाकू मारकर 24 वर्षीय युवक की हत्या। परिजनों ने एकता चौक पर शव रखकर...

Parasnath News: पारसनाथ के जंगल में नक्सलियों की बड़ी साजिश नाकाम,...

गिरिडीह के पारसनाथ स्थित जिख्वाबेड़ा जंगल में पुलिस और CRPF के संयुक्त सर्च ऑपरेशन में 5 किलो का केन बम, कोडेक्स वायर और 38...