दुर्गा पूजा को लेकर DC-SSP के सारे दावे फेल,अपराधियों ने मचाया तांडव,मुख्यमंत्री जाम में फंसे

रांची:राजधानी रांची के दुर्गा पूजा पंडालों और विधि व्यवस्था का लगातार जिले के डीसी राहुल कुमार सिन्हा और एसएसपी चंदन कुमार सिन्हा समेत वरीय अधिकारी जायजा ले रहे हैं।

953 22Scope News

बावजूद इसके राजधानी रांची में गोलियां चलाकर अपराधी पुलिस को खुली चुनौती दे रहे है।जबकि सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम का दावा किया गया है।

हैरत की बात यह है कि वरीय पदाधिकारी द्वारा लगा ट्रैफिक व्यवस्था को लेकर भी दावे किया जा रहे थे। लेकिन अब राज्य के मुखिया ही ट्रैफिक जाम में फंस जाए। तो आप समझ सकते हैं कि आम जनता का क्या होगा।

दरअसल राजधानी रांची में भव्य दुर्गा पूजा का आयोजन होता है। इसको लेकर पूजा से काफी पहले ही तैयारी शुरू हो जाती है। शांति समिति की बैठक समेत पूजा की व्यवस्था को चुस्त दुरुस्त करने के लिए पदाधिकारी के साथ लगातार बैठकों का दौर भी होता है।

सुरक्षा से लेकर यातायात व्यवस्था को चुस्त दुरुस्त करने समेत साफ सफाई पर विशेष निर्देश भी दिए जाते हैं। लेकिन राजधानी रांची के इटकी थाना क्षेत्र में जब अपराधियों ने तीन लोगों पर अंधाधुंध गोलियां चलाई।

तो रांची पुलिस की दुर्गा पूजा के दौरान की सारी सुरक्षा व्यवस्था फेल हो गई। इस गोली कांड ने रांची पुलिस के सारे दावों को खोखला साबित कर दिया है।

वहीं दूसरी तरफ मुख्यमंत्री को चरमराई ट्रैफिक व्यवस्था से रूबरू होना पड़ा और वह जाम में फंस गए।जो एक बड़ी चूक है। राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन हरमू के पंचमुखी मंदिर स्थित दुर्गा पूजा पंडाल से लौट रहे थे।तभी उनका काफिला जाम में फंसा रहा।

वहीं दूसरी तरफ एक महिला भी अपने बच्चे से साथ जाम में फंस गई। इस दौरान काफी विवाद हुआ। महिला सड़क पर भी बैठ गई। कड़ी मशक्कत के बाद जाम को खाली कराया गया जिसके बाद मुख्यमंत्री का काफिला वहां से निकला।

ऐसे में जिला प्रशासन के सारे दावों की पोल खुल गई है। कहीं ना कहीं दुर्गा पूजा को लेकर जितनी तैयारी की बातें कही गई। इन दो घटनाओं को देखकर लगता है कि जिला प्रशासन सिर्फ आई वास कर रही है।

Indore से Bodh Gaya तक 1200 KM की पैदल यात्रा पर...

सासाराम: मध्य प्रदेश के इंदौर निवासी 65 वर्षीय लक्ष्मण नामदेव गणवीर इन दिनों अपनी अनोखी पदयात्रा को लेकर चर्चा में हैं। वे लगभग 1200...

Rohtas Luteri Dulhan Arrest: शादी के कुछ घंटे बाद भागने वाली...

Rohtas Luteri Dulhan Arrest: बिहार के रोहतास जिले के डालमियानगर इलाके में पुलिस ने कथित तौर पर फर्जी शादियां कराने वाले एक गिरोह का...

Bokaro Head Post Office ATM: बोकारो में ग्राहकों की परेशानी! शाम...

Bokaro Head Post Office ATM: सेक्टर-02 में हेड पोस्ट ऑफिस के परिसर में लगा ATM ग्राहकों के लिए परेशानी का कारण बन गया है।...