नीतीश के BJP वाले बयान पर ललन ने दी सफाई, कहा- व्यक्तिगत बोल रहे थे न की पार्टी

पटना : जनता दल यूनाइटेड (JDU) के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह ने सीएम नीतीश कुमार के बीजेपी के साथ दोस्ती वाले बयान पर कहा कि जो मायने निकाल रहे हैं वो गलत है। राज्यसभा सांसद सुशील कुमार मोदी हमलोग के मित्र है हमलोग हमेशा ये कहते हैं। नीतीश कुमार बीजेपी के बारे कुछ नहीं बोल रहे थे। वह व्यक्तिगत किसी के बारे में रहे थे। ललन सिंह ने कहा कि सब मीडिया का एजेंडा है।
नीतीश कुमार बीजेपी के साथ क्यों जाएंगे। बीजेपी के तरफ देखेंगे भी नहीं।

ललन सिंह ने आगे कहा कि नीतीश कुमार ने मंच पर कहा है कि मेरा बीजेपी से व्यक्तिगत रिश्ता है और राजनीति अलग है। नीतीश कुमार किसी से भयभीत नहीं होने वाले हैं। बीजेपी धोखेबाज पार्टी है।विधानसभा चुनाव में बीजेपी ने नीतीश कुमार के पीठ में छुरा भोंका है। हमारे एक नेता के साथ मिलकर साजिश किया गया था। क्या नीतीश कुमार ने मंच से कहा था कि हम बीजेपी के साथ जाएंगे।

उन्होंने कहा कि हमारा साफ है कि बिल्ली के भाग्य से छींका नहीं गिरेगा। नीतीश कुमार का एक लक्ष्य है कि 2024 में बीजेपी मुक्त बनाए। पांच राज्यों के चुनाव के परिणाम पर ललन सिंह ने कहा कि परिणाम आने के बाद देख लीजिएगा। रैपिड ट्रांजिट ट्रेन के उद्घाटन कर कहा कि पूरा देश का हिस्ट्री देख लीजिएगा, नमो के नाम से लिखा जाएगा। सारे जगह नमो का नाम से सब लिखा जा रहा है। नमो संविधान से सब जाना जाएगा यही इनका लक्ष्य है।

अविनाश सिंह की रिपोर्ट

https://22scope.com 

https://youtube.com/22scope

Ramgarh SIR 2026 Voter List: रामगढ़ में मतदाता सूची पर बड़ी...

Ramgarh SIR 2026 Voter List: उत्तरी छोटानागपुर प्रमंडल, हजारीबाग के आयुक्त विजय कुमार गुप्ता ने शुक्रवार को रामगढ़ जिले का दौरा कर मतदाता सूची...

Bihar Building Bylaws 2026: बिल्डिंग बनाने से लेकर निवेश तक आसान...

Bihar Building Bylaws 2026: बिहार में भवन निर्माण से जुड़े नियमों को अधिक सरल, पारदर्शी और प्रभावी बनाने की दिशा में बिहार भवन उपविधि-2026...

Patna Flood Alert: खतरे के निशान से ऊपर पहुंची गंगा, पटना...

Patna Flood Alert: बिहार की राजधानी पटना में गंगा नदी के लगातार बढ़ते जलस्तर ने प्रशासन और सरकार की चिंता बढ़ा दी है। कई...