गिरिराज का बड़ा बयान, कहा- किस खेत की मूली हैं ललन, नीतीश का कुर्सी जाना तय

पटना : केंद्रीय मंत्री व बेगूसराय के सांसद गिरिराज सिंह ने अभी-अभी एक बड़ा बयान दिया है। बता दें कि अभी थोड़ी देर पहले गिरिराज सिंह ने प्रेस कांफ्रेंस किया। उन्होंने जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजीव रंजन उर्फ ललन सिंह पर बड़ा हमला किया है। गिरिराज सिंह ने कहा कि ललन सिंह किस खेत की मूली हैं। सीएम नीतीश कुमार ने कई राष्ट्रीय अध्यक्ष को हटाने का काम किया है। नीतीश कुमार की कुर्सी जाना तय है।

गिरिराज सिंह ने आगे कहा कि राजद के चक्रव्यूह में सीएम नीतीश कुमार फंसे हैं। सीएम नीतीश कुमार चंद दिनों के मुख्यमंत्री हैं। नीतीश कुमार के लिए भाजपा के सारे दरवाजे, चौखट, खिड़कियां और छेद बंद हैं। किसी कीमत पर भी भाजपा नीतीश कुमार के साथ नहीं जाने वाली है।

कुमार गौतम की रिपोर्ट

https://22scope.com

https://youtube.com/22scope

Munger Crime News: सीआरपीएफ जवान के बंद घर में 20 लाख...

Munger Crime News: जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र की आईटीसी कॉलोनी में चोरों ने एक सीआरपीएफ जवान के बंद आवास को निशाना बनाया। चोर...

Masaurhi Ravan Dahan Stampede: मसौढ़ी में रावण दहन के बाद भगदड़...

Masaurhi Ravan Dahan Stampede: गांधी मैदान में मंगलवार शाम रावण वध समारोह संपन्न होने के बाद घर लौटने की होड़ में मुख्य निकास द्वार...

Vaishali Liquor Smuggling Case: गरीब रथ एक्सप्रेस में शराब तस्करी का...

Vaishali Liquor Smuggling Case: बिहार में शराबबंदी के बीच खाकी वर्दीधारियों के शराब तस्करी में कथित रूप से शामिल होने का मामला सामने आया...