नीतीश नहीं हैं पीएम पद के उम्मीदवार, ललन सिंह ने मीडिया पर लगाया एजेंडा चलाने का आरोप

विपक्ष को एकजुट करने का जारी रहेगा प्रयास

पटना : नीतीश कुमार प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार नहीं हैं. ये बातें जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह ने कही.

उन्होंने कहा कि ये मीडिया के दिमाग की उपज है और एक एजेंडा के तहत इसे चलाया जा रहा है.

ललन सिंह ने कहा कि जदयू का लक्ष्य बड़ा है.

नीतीश कुमार देश के सभी विपक्षी पार्टियों को एक मंच पर लाने का प्रयास करेंगे

ताकि बीजेपी से मुकाबला किया जा सके. लेकिन वो प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार नहीं हैं.

नीतीश कुमार ने जो वादा किया उसे पूरा किया

पटना के जदयू कार्यालय में लगाए गए नए पोस्टर पर ललन सिंह ने कहा कि

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की सरकार ने 2014 से अभी तक जो भी वादे किए वे पूरे नहीं हुए.

वहीं नीतीश कुमार ने बिहार में 17 वर्षों तक शासन किया लेकिन कोई जुमला नहीं चलाया. जो वादा उन्होंने किया उसे पूरा किया. आपको बता दें कि जदयू कार्यालय में जो नए पोस्टर लगाए गए हैं उनमें न सिर्फ नरेंद्र मोदी पर तंज कसा गया है बल्कि नीतीश कुमार को आने वाले दिनों में देश का नेता भी प्रोजेक्ट किया गया है.

ललन सिंह ने सुशील मोदी को बताया वनवासी

बीजेपी नेता सुशील मोदी के हाल के आरोपों के बारे में पूछे जाने पर ललन सिंह ने तंज कसा. उन्होने कहा कि बीजेपी बिहार के अगले सीएम के तौर पर सुशील मोदी के नाम की घोषणा क्यों नहीं करती ? वो तो तक सुशील मोदी वनवासी जीवन व्यतीत कर रहे हैं. लेकिन पूर्व मंत्री कार्तिक सिंह के इस्तीफे पर ललन सिंह बोलने से बचते रहे. उन्होंने कहा कि इस्तीफा दे दिया है उस पर अब तुछ कहने की जरूरत नहीं है.

नीतीश कुमार सभी विपक्षी पार्टियों को एक मंच पर लाने का करेंगे प्रयास

जदयू के राष्ट्रीय परिषद की बैठक पर ललन सिंह ने कहा कि सभी राष्ट्रीय परिषद के सदस्यों से विमर्श विचार किया जाएगा और उसके बाद निर्णय लिया जाएगा. उन्होंने कहा कि जदयू का स्टैंड साफ है कि नीतीश कुमार देश के सभी विपक्षी पार्टियों को एक मंच पर लाने का प्रयास करेंगे लेकिन प्रधानमंत्री के उम्मीदवार नहीं हैं. इससे पहले नीतीश कुमार के मंत्री श्रवण कुमार ने कहा था कि नीतीश 2024 में लाल किले पर झंडा फहराएंगे. ललन सिंह ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि सभी पार्टियों के एकजुट करने का मामला अभी गर्भधारण की अवस्था में भी नहीं पहुंचा है. अभी कैसे बता दिया जाए.

रिपोर्ट: प्रणव राज

2024 के रण की तैयारियों में जुटे नीतीश, विपक्षी नेताओं से मिलने आज निकलेंगे दिल्ली

Munger Crime News: सीआरपीएफ जवान के बंद घर में 20 लाख...

Munger Crime News: जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र की आईटीसी कॉलोनी में चोरों ने एक सीआरपीएफ जवान के बंद आवास को निशाना बनाया। चोर...

Masaurhi Ravan Dahan Stampede: मसौढ़ी में रावण दहन के बाद भगदड़...

Masaurhi Ravan Dahan Stampede: गांधी मैदान में मंगलवार शाम रावण वध समारोह संपन्न होने के बाद घर लौटने की होड़ में मुख्य निकास द्वार...

Vaishali Liquor Smuggling Case: गरीब रथ एक्सप्रेस में शराब तस्करी का...

Vaishali Liquor Smuggling Case: बिहार में शराबबंदी के बीच खाकी वर्दीधारियों के शराब तस्करी में कथित रूप से शामिल होने का मामला सामने आया...