70 से ज्यादा बच्चे और महिलाएं फूड पॉइजनिंग की हुई शिकार

कोडरमा: लोकाई और बलेरोटांड में तकरीबन 70 से ज्यादा बच्चे और महिलाएं फूड पॉइजनिंग की शिकार हो गए हैं। जानकारी के मुताबिक सभी बच्चों और महिलाओं ने गुपचुप खाया था।

जिसके बाद सभी को पेट में दर्द होने लगा और उल्टी और दस्त की शिकायत के बाद उन्हें सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया।

सभी बीमार बच्चे और महिलाओं का इलाज सदर अस्पताल में किया जा रहा है। वहीं कुछ बच्चों की स्थिति गंभीर बताई जा रही है।

फिलहाल कुछ बच्चों को इमरजेंसी वार्ड में प्राथमिक इलाज के बाद वार्ड में शिफ्ट कर दिया गया है, जहां उन्हें स्लाइन चढ़ाया जा रहा है।

वही बीमार बच्चो की संख्या अभी बढ़ने की संभावना है। इलाज के लिए बच्चों का सदर अस्पताल में आना अभी भी जारी है। इधर इमरजेंसी में तैनात चिकित्सक लगातार हालात पर नजर रखे हुए हैं और इलाजरत लोगों को जरूरी सुविधाएं भी मुहैया कराई जा रही है।

इधर, उपायुक्त मेघा भारद्वाज समेत तमाम आला अधिकारी भी सदर अस्पताल पहुंच चुके हैं और हालात पर नजर रखी जा रही है। इधर, पुलिस ने गुपचुप बेचने वाले युवक को भी हिरासत में लिया है और उससे पूछताछ की जा रही है। इसके अलावा फूड सेफ्टी की टीम गुपचुप के अलावे तमाम उत्पादों की जांच कर रही है।

वहीं सदर अस्पताल में चिकित्सकों और नर्सिंग स्टाफ को 24 घंटे तैनात रहने का निर्देश दिया गया है। उपायुक्त मेघा भारद्वाज ने बताया कि बच्चों की हालत पर नजर रखी जा रही है और कल तक सभी बच्चों को सदर अस्पताल में ही रखा जाएगा।

इसके अलावा उन्होंने मेला में लोगों से साफ सुथरी जगह पर खाद्य पदार्थ का सेवन करने की अपील की और कहा कि लोग त्यौहार के इस मौसम में अपने सेहत के प्रति सतर्क और सावधान रहे।

Manpur Patwatoli Weavers: बिहार के बुनकरों को मिलेगी नई सुविधा! मानपुर...

Manpur Patwatoli Weavers: बिहार के प्रसिद्ध वस्त्र निर्माण केंद्र मानपुर पटवाटोली में बुनकरों और पावरलूम उद्योग को आधुनिक सुविधाओं से जोड़ने की दिशा में...

Bihar Seva Sankalp Competition: बिहार के विद्यार्थी बने देश में अव्वल!...

Bihar Seva Sankalp Competition, पटना: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और केंद्रीय मंत्री प्रल्हाद जोशी ने शनिवार, 10 अक्टूबर 2026 को पटना के बापू सभागार में...

Maa Sita Women University: विधान परिषद चुनाव के बाद ही आगे...

Maa Sita Women University, पटना: बिहार में प्रस्तावित मां सीता महिला विश्वविद्यालय को लेकर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने महत्वपूर्ण निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने...