धनबादः नवरात्रि में 9 दिन तक मां दुर्गा की पूजा और भक्ति के बाद आखिर में 10वें दिन विजयादशमी धूमधाम से मनाई जा रही है. साथ ही आज दुगोत्सव भी संपन्न हो गया. मां दुर्गा की पूजा के लिए शहर में जगह-जगह बनाए गए पंडालों में स्थापित मां दुर्गा की प्रतिमा का विसर्जन किया जाएगा. इस माैके पर सिंदूर खेला की रस्म अदायगी हुई. खासकर महिलाओं ने एक-दूसरे को सिंदूर लगाकर खूब ‘सिंदूर खेला‘ का खेल खेला. हालांकि यह क्षण थोड़ी देर के लिए बड़ा ही भावुक था. मां दुर्गा की विदाई के समय महिलाओं के आंख नम थे.
रिपोर्टः राजकुमार जायसवाल







